Coconut Chutney
Coconut Chutney
Coconut Chutney: हमारे भोजन में चटनी का एक अहम स्थान होता है. चटनी किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा देती है. हम आज आपको एक ऐसी चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालभर बनाकर खाई जाती है. जी हां, हम बात कर रहे हैं नारियल की चटनी की.
नारियल की चटनी एक साइथ डिश है. इसे इडली, डोसा, वड़ा आदि के साथ खाया जाता है. हालांकि अब इस चटनी को हर भारतीय घरों में बनाया जाने लगा है. हम आपको बता रहे हैं बस 5 मिनट में नारियल की चटनी बनाने की विधि, तो देरी मत कीजिए बना लीजिए स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए अच्छी नारियल की चटनी. नारियल की चटनी कच्चे नारियल के पेस्ट में मसाले डालकर बनाई जाती है.
नारियल की चटनी बनाने के लिए सामग्री
1. कच्चा ताजा नारियल
2. दही
3. चना दाल
4. अदरक
5. जीरा
6. राई
7. कढ़ी पत्ता
8. हरी मिर्च
9. सूखी लाल मिर्च
10. नींबू
11. तेल
12. हींग
13. नमक
नारियल चटनी बनाने की विधि
नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पानी वाला नारियल लें. फिर इसका कवर हटाकर इसे साफ कर लें. नारियल के पानी को एक कटोरी में रख लें. अब नारियल को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. इसके बाद इस दरदरा नारियल को एक बाउल में निकाल लें. फिर चना दाल को भूनकर ग्राइंडर में डालें. इसके साथ अदरक, कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च, नींबू का रस, हींग व सारी सामग्री को बारीक पीस लें. अब इस पेस्ट में दरदरा पिसा हुआ नारियल डाल दें.
अब ग्राइ़ंडर का ढक्कन बंद करके सभी को बारीक पीस लें. आप इसमें नारियल का पानी जरूरत के अनुसार और स्वादानुसार नमक डाल दें. इसमें अब दही को भी डाल दें. ध्यान रखें कि दही ज्यादा खट्टा न हो. अब एक बार फिर ग्राइंड कर लें. इसके बाद इस नारियल की चटनी को एक बाउल में निकाल लें. अब इसमें तड़का लगाएं. एक तड़का पैन में आधा छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें. अब इसमें थोड़ी सी हींग, आधा छोटा चम्मच राई, 5 से 7 कड़ी पत्ते डालें और थोड़ा सा कलर चटक होने के बाद इसे नारियल की चटनी में डाल दें. इस तरह से आपकी कच्चे नारियल की चटनी खाने के लिए तैयार है. आप इस चटनी को इडली, डोसा, वड़ा आदि के साथ परोस सकती हैं. इस नारियल चटनी का स्वाद चखने के बाद लोग मांग-मांगकर आपसे खाएंगे. घर पर जरूर इस विधि से नारियल की चटनी बनाकर खाएं.