Chana Chaat Recipe
Chana Chaat Recipe
हम कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो टेस्टी भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी हो. चना चाट एक ऐसी ही रेसिपी है, जो स्वास्थ्य के साथ स्वाद के लिहाज से भी शानदार होती है. इसे घर पर बनाना काफी आसान है. कोई भी बना सकता है. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आती है. चलिए आपको इसको बनाने का तरीका बताते हैं.
चना चाट के लिए क्या है जरूरी?
चना चाट बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है. किचन में मौजूद सामानों से स्वादिष्ट चना चाट बना सकते हैं. चलिए बताते हैं कि इसमें किन चीजों की जरूरत होती है.
कैसे तैयार करें चना और आलू?
चना चाट बनाने के लिए सबसे जरूरी आलू और चना तैयार करना होता है. इसके लिए सबसे पहले काले चने को रातभर भिगोकर रख लें. सुबह इसे 7 से 8 सीटियों तक उबाल लें. इसके साथ ही आलू को भी उबाल लें. अगर आलू पसंद नहीं है तो इसे छोड़ा जा सकता है.
चना चाट में इस्तेमाल होने वाली चटनी-
चना चाट को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें स्पेशल हरी चटनी का इस्तेमाल किया जाता है. हरी चटनी बनाने के लिए तीन हरी मिर्च, पुदीना, हरा धनिया, और स्वादा के मुताबिक नमक का इस्तेमाल करें. इन सभी चीजों को ग्राइंडर में पीसकर तैयार कर लें. यह चटनी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है.
कैसे तैयार करें इमली की चटनी?
इमली की चटनी बनाने के लिए इमली को गर्म पानी में भिगोकर रख लें. इसे सूप स्ट्रेनर की मदद से छानकर तैयार कर लें. इसमें गुड़, लाल मिर्च पाउडर, और नमक मिलाकर पकाएं. यह चटनी चाट को खट्टा-मीठा स्वाद देती है.
ऐसे बनाएं चना चाट-
चना चाट को तैयार करने के लिए उबले हुए चने और आलू को हल्का मैश कर लें. इसमें कटे हुए टमाटर, प्याज, पनीर, और हरी मिर्च मिलाएं. इसके ऊपर हरी चटनी, इमली की चटनी, और मीठी दही डालें. इसे अनार के दाने और आलू भुजिया से गार्निश कर लें. अब चाट पूरी तरह से तैयार है. यह चाट न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है. इसमें तली हुई चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें: