Image Source: Instagram and Youtube Account of Keerthana R Menon
Image Source: Instagram and Youtube Account of Keerthana R Menon
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को अपना सिर शेव करवाते हुए दिखाया गया है. किसी भी लड़की के लिए उसके सिर के बालों को शेव करना एक बहुत बड़ी बात है. उन्होंने सिर शेव होते हुए का एक छोटा सा भाग अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, साथ ही लिखा कि उनकी मां ने शादी तय करदी है. जिसको पढ़ने और देखने के बाद लोगों को लगा कि शायद जबरदस्ती शादी तय हुई है, इस वजह से शादी से बचने के लिए सिर को शेव किया जा रहा है.
दरअसल यह लड़की एक कंटेट क्रिएटर हैं, लेकिन उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि एक इंस्टाग्राम पोस्ट को इतनी गंभीरता के साथ लिया जाएगा. इसके बाद तो मानों उनके डीएम और कमेंट सेक्शन में बाढ़ सी आ गई. उन्होंने इंस्टाग्राम की रील में लिखा था “POV: My mom planned my marriage”. इसी वजह से लोगों ने समझा कि शादी जबरदस्ती फिक्स हुई है और यह शादी से बचने का एक तरीका है.
जब इस कंटेंट क्रिएटर ने देखा कि मामला गंभीर रूप ले चुका है, तो वह यूट्यूब पर आई और एक वीडियो के माध्यम से बताया कि आखिर उन्होंने सिर के बालों को क्यों शेव किया. उन्होंने वीडियो में बताया कि यह कोई शादी से बचने का तरीका नहीं था. जैसा कि लोगों को लग रहा था, लेकिन इसके पीछे कुछ और ही वजह थी.
जिस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है, उसमें यह कंटेंट क्रिएटर कहती हैं कि वह एक बार अपने रिश्तेदार के यहां थी, जिसके बाद अचानक उनके मन में सिर को शेव करने का आइडिया आया. उन्होंने इस बारे में अपनी मां को भी बताया. लेकिन उनकी मां को लगा कि वह मजाक कर रही हैं. ऐसा सोच मां ने भी हां कर दिया.
जिसके बाद वह दोनों एक मंदिर में गए, जहां उन्होंने अपने बाल शेव करवा लिए, इसके बाद मां को अंदाजा हुआ कि वह वाकई सीरियस थी. वह कहती हैं कि उन्होंने यह किसी बीमारी या किसी खास वजह से नहीं किया, बल्कि यह बस केवल एक इच्छा थी.