Mushroom Aloo Chap
Mushroom Aloo Chap
मशरूम के तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. मशरूम से बने व्यंजन खाने में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं, ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. मशरूर में प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यदि आपको चटपटा खाना पंसद है तो मशरूम आलू चाप ट्राई कर सकते हैं. इस घर पर बनाना बहुत ही आसान है.
मशरूम आलू चाप बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा. आप इसे मेहमानों को भी खिला सकते हैं. खाने के बाद सभी आपसे रेसिपी जरूर पूछेंगे. हम आपको झटपट घर पर मशरूम आलू चाप बनाने की विधि बता रहे हैं. आप इस विधि से मशरूम आलू चाप बना सकते हैं या सकती हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट मशरूम आलू चाप हर बाइट में लाजवाब स्वाद देता है.
मशरूम आलू चाप बनाने के लिए जरूरी सामान
1. उबले आलू: 4 मध्यम आकार के
2. मशरूम: 1 कप बारीक कटे हुए
3. प्याज: 1 बारीक कटी
4. हरी मिर्च: 2 कटी हुई
5. अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
6. हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच
7. लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
8. गरम मसाला: आधा छोटा चम्मच
9. धनिया पत्ती: कटी हुई
10. ब्रेड क्रम्ब्स: 1 कप
11. कॉर्नफ्लोर: 2 बड़े चम्मच
12. सरसों का तेल: तलने के लिए
13. नमक: स्वादानुसार
मशरूम आलू चाप बनाने की विधि
सबसे पहले गैस या चूल्हे को जलाकर उसपर कढ़ाई चढ़ाएं. कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें. फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक व लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें. इसके बाद इसमें कटे हुए मशरूम को डालें और पानी सूखने तक पकाएं. फिर इसमें हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च, नमक को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद अंत में धनिया पत्ती डालकर गैस को बंद कर दें. फिर इस मसाले को ठंडा होने दें.
अब उबले आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें. इसके बाद उसमें थोड़ा नमक मिलाएं. फिर इस नमक मिले उबले आलू की छोटी-छोटी लोई बना लें. इसके बाद उसमें मशरूम की स्टफिंग भरें और टिक्की का आकार दें. इतना करने के बाद कॉर्नफ्लोर को पानी में घोलें फिर टिक्की को इसमें डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें. इतना करने के बाद कढ़ाई में तेल को गर्म करें और उसमें चाप को सुनहरा व कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें. इस तरह से मशरूम आलू चाप खाने के लिए तैयाह है. आप इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. शाम के नाश्ते में या मेहमानों के आने पर यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम मशरूम आलू चाप खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.