scorecardresearch

दिलजीत के कॉन्सर्ट में कमाई करने पहुंचा शख्स, 2 घंटे में पानी बेचकर छापे 24000 रुपये, Video viral!

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में एक शख्स ने बिना दुकान लगाए सिर्फ पानी की बोतलें बेचकर दो घंटे में हजारों रुपये कमा लिए. अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शख्स ने बताया कि उसने 13 रुपये की बोतल 50 रुपये में बेची और देखते ही देखते सैकड़ों बोतलें बिक गईं.

Advertisement
Diljit viral video Diljit viral video

किसी बड़े कॉन्सर्ट में लोग अपने पसंदीदा सिंगर के गाने सुनने और मस्ती करने पहुंचते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इसी भीड़ में कमाई का मौका तलाश लेते हैं. ऐसा ही कुछ पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में देखने को मिला. यहां एक शख्स ने बिना दुकान लगाए सिर्फ पानी की बोतलें बेचकर दो घंटे में हजारों रुपये कमा लिए. अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शख्स ने बताया कि उसने 13 रुपये की बोतल 50 रुपये में बेची और देखते ही देखते सैकड़ों बोतलें बिक गईं.

कॉन्सर्ट में पानी बेचने का आया आइडिया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स अपनी कमाई की पूरी कहानी बता रहा है. उसने बताया कि वह दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचा था. वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. कॉन्सर्ट में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को पानी की जरूरत पड़ रही थी. बस इसी मौके को देखकर उसने पानी बेचने का फैसला किया. खास बात यह थी कि शख्स ने इसके लिए कोई दुकान नहीं लगाई थी. वह अपने साथ पानी की बोतलें लेकर पहुंचा और लोगों के बीच जाकर उन्हें बेचना शुरू कर दिया. लोगों को पानी की जरूरत थी, इसलिए उसकी बोतलें तेजी से बिकने लगीं.

13 रुपये की बोतल 50 रुपये में बेची
शख्स ने बताया कि उसने बाजार से 13 रुपये वाली पानी की बोतल खरीदी थी. कॉन्सर्ट के बाहर उसने हर बोतल 50 रुपये में बेची. उसके मुताबिक, उसने करीब दो घंटे में पानी के 40 पैकेट बेच दिए. एक पैकेट में 12 बोतलें थीं. इस हिसाब से उसने कुल 480 बोतलें बेचीं.



दो घंटे में हुई 17,760 रुपये की कमाई
शख्स ने 480 बोतलें 50 रुपये के हिसाब से बेचीं, जिससे उसे कुल 24,000 रुपये मिले. वहीं, 13 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से 480 बोतलें खरीदने में उसके 6,240 रुपये खर्च हुए.

इस तरह खर्च निकालने के बाद शख्स को सिर्फ दो घंटे में 17,760 रुपये का मुनाफा हुआ. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी उसके बिजनेस आइडिया की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि उसने भीड़ को सिर्फ मनोरंजन का मौका नहीं, बल्कि कमाई का अवसर भी बना लिया.

ये भी पढ़ें: