scorecardresearch

बहन के घर से दारू पीकर लौटी पत्नी, पति ने सवाल पूछा तो कुल्हाड़ी से ही काट दिया गला

2019 में रवि शंकर की शादी बांदा की रहने वाली वीरांगना से हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. बुधवार को वीरांगना पनकी में अपनी बहनों के यहां गई थी, वहां से वह दारू पीकर नशे में घर लौटी तो रवि शंकर ने विरोध करते हुए कहा कि घर में बच्चे छोड़कर तुम अपनी बहनों के यहां गई क्यों थी.

Advertisement
Drunk Wife Kills Husband Drunk Wife Kills Husband
हाइलाइट्स
  • बहनों के यहां गई थी पत्नी, नशे में लौटी

  • पति ने सवाल पूछा तो कुल्हाड़ी से ही काट दिया गला

पति के नशे से परेशान पत्नियों की कहानियां तो आम हैं, लेकिन कानपुर से आई यह घटना रिश्तों की उलटी तस्वीर दिखाती है. बिठूर थाना क्षेत्र में नशे में घर लौटी पत्नी ने अपनी आदतों का विरोध करने पर पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

2019 में हुई थी शादी, दो बच्चों की मां थी आरोपी
बिठूर के रहने वाले रवि शंकर (उम्र 30 वर्ष) की शादी वर्ष 2019 में बांदा निवासी वीरांगना से हुई थी. दंपती के दो छोटे बच्चे हैं. रवि शंकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता था, जबकि उसकी मां बिटोला देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अलग घर में रहती हैं.

बहनों के यहां गई थी पत्नी, नशे में लौटी
परिजनों के मुताबिक बुधवार को वीरांगना पनकी में रहने वाली अपनी बहनों के यहां गई थी. वहां शराब पीने के बाद वह नशे की हालत में घर लौटी. पति रवि शंकर ने बच्चों को घर पर छोड़कर बाहर जाने और नशे में लौटने का विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बहस देखते ही देखते हिंसक हो गई. आरोप है कि गुस्से में वीरांगना ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और रवि शंकर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल होकर वह फर्श पर गिर पड़ा और चारों तरफ खून फैल गया.

एक्सीडेंट की झूठी कहानी रची
घटना के बाद आरोपी पत्नी ने सास बिटोला देवी को फोन कर बताया कि रवि शंकर का एक्सीडेंट हो गया है. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बाद में जब सास घर लौटीं तो देखा कि बहू फर्श पर खून साफ कर रही थी, जिससे शक गहराया. सूचना पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर से खून से सनी कुल्हाड़ी मिली. जांच में यह भी सामने आया कि अगर एक्सीडेंट होता तो घर के बाहर भी खून के निशान होते. सख्ती से पूछताछ करने पर वीरांगना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

-रंजय सिंह की रिपोर्ट