scorecardresearch

Aloo Pulao Recipe: समय हैं कम लेकिन डिश में चाहिए स्वाद का दम, तो तैयार करें आलू पुलाव... बच्चों के टिफिन से लेकर लंच-डिनर के लिए परफेक्ट

कई लोगों को रोटी से ज्यादा चावल पसंद हैं. लेकिन सिर्फ दाल-चावल, राजमा-चावल या कढ़ी-चावल तक बात सीमित नहीं हैं. आप चावल से ऐसी डिश भी तैयार कर सकते हैं जो खाने में तो स्वाद लगेगी ही औऱ यह तैयार होने में भी ज्यादा समय नहीं लेगी. इस डिश को कहते हैं आलू पुलाव.

Advertisement
Aloo Pulao (AI) Aloo Pulao (AI)

लोग लंच-डिनर में खाना तो बिल्कुल टेस्टी चाहते हैं, लेकिन रसोई में बिताने वाला समय उन्हें पसंद नहीं होता. ऐसे में केवल कुछ ही डिश बचती हैं, जिन्हें आप कम समय में तैयार कर सकते हैं. साथ ही वह टेस्टी भी होती हैं. खास बात है कि इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. इन्हीं डिश में से एक है आलू पुलाव. 

सुनने में तो यह बेहद ही आम आलू की डिश लगती है. लेकिन कई बार सही तरीके से बनाई जाए, तो बिरयानी को भी फेल कर जाती है. साथ ही यह बच्चों के टिफिन से लेकर परिवार के लंच और डिनर तक आसानी से बनाई जा सकती है. इसे बनाने में महज 20 मिनट का समय लगता है. तो चलें बिना किसी देरी के आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

किन इंग्रीडिएंट्स की पड़ेगी जरूरत

आलू पुलाव बनाने के लिए आपको 1 कप बासमती चावल, 2 आलू, 2 प्याज, 3 से 4 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, 2 तेज पत्ता, 2 लौंग, 1 बड़ी इलायची, 2 हरी इलायची और थोड़ा सा चक्रफूल चाहिए. इसके अलावा 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 टमाटर, 3 हरी मिर्च और डेढ़ कप पानी लें. मसाले के लिए साबुत धनिया, सौंफ, काली मिर्च और नमक का इस्तेमाल किया जाता है.

कैसे करें डिश का श्री गणेश

डिश को बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को साफ पानी से दो से तीन बार धो लें. इसके बाद चावल को कुछ देर पानी में भिगोकर रख दें. इससे चावल अच्छी तरह पकेंगे और पुलाव के दाने भी ज्यादा खिले-खिले बनेंगे.

किस तरह होगा आलू पुलाव तैयार?

एक बार चावल तैयार हो जाए. तो अब एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें पतले कटे प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद जीरा, तेज पत्ता, चक्रफूल, लौंग और इलायची जैसे मसाले डालें. मसालों को कुछ देर भूनने के बाद कटे हुए आलू डाल दें.

आलू को तब तक भूनें, जब तक उनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए. ध्यान रखें कि आलू बहुत बड़े टुकड़ों में न काटें. छोटे और पतले टुकड़े जल्दी पक जाते हैं. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर भूनें.

कब मिलाएं मसालें, जिससे बढ़े स्वाद

इसमें स्वाद को लाने के लिए मसालों को सही टाइम पर डालना जरूरी है. मसालों को तब डालें जब आलू सुनहरा हो जाए. उस समय धनिया, सौंफ, काली मिर्च और नमक को पीसकर तैयार किया हुआ मसाला डालें. साथ ही इसमें कटे टमाटर और हरी मिर्च मिलाएं. करीब एक मिनट तक पकाने के बाद डेढ़ कप पानी डालें और तेज आंच पर उबाल आने दें.

बिन चावल कैसे तैयार होगा पुलाव

पुलाव बिन चावल तैयार नहीं हो सकता. लेकिन चावल को भी डालने का एक तय समय है. जब आपके मसाले अच्छे से भुन जाएं तब भीगे हुए चावल का पानी निकालकर उन्हें पैन में डालें. सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं. पैन को ढककर मध्यम आंच पर पकाएं. जब पानी पूरी तरह सूख जाए तो गैस बंद कर दें और पुलाव को करीब 10 मिनट ढका रहने दें.

कैसे करें पुलाव को सर्व?

सर्व करने का तरीका हर डिश के लिए बहुत जरूरी होता है. आलू पुलाव को सर्व करने के लिए इस हरे धनिये से गार्निश करें. याद रखें कि इसे गर्म ही सर्व करें. साथ में आप दही या चटपटा रायता भी परोस सकते हैं. कम समय में बनने वाली यह आसान रेसिपी लंच और डिनर दोनों के लिए अच्छी है.