scorecardresearch

अपर लिप्स के बाल खुद-ब-खुद हल्के होकर गिरने लगेंगे! न ही सहना पड़ेगा पार्लर वाला दर्द...एक बार ये ट्राई करके देखें

कुछ नेचुरल चीजें ऐसी हैं जो नियमित इस्तेमाल करने पर अपर लिप्स के बालों को हल्का, पतला और कमजोर बना सकती हैं- इससे बाल जल्दी नजर नहीं आते और समय के साथ उनकी ग्रोथ भी कम हो सकती है-

upper lip hair removal upper lip hair removal
हाइलाइट्स
  • अपर लिप्स के बालों से हैं परेशान?

  • बेसन और हल्दी का पैक कैसे मदद करता है

चेहरे पर अनचाहे बाल खासकर अपर लिप्स के हेयर कई लड़कियों और महिलाओं के लिए परेशानी बन जाते हैं. हर कुछ दिनों में पार्लर जाना, वैक्सिंग या थ्रेडिंग करवाना न सिर्फ दर्द देता है बल्कि स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में कई लोग ऐसे घरेलू तरीकों की तलाश करते हैं जो बालों की ग्रोथ को धीरे.धीरे कम कर दें.

कुछ नेचुरल चीजें ऐसी हैं जो नियमित इस्तेमाल करने पर अपर लिप्स के बालों को हल्का, पतला और कमजोर बना सकती हैं. इससे बाल जल्दी नजर नहीं आते और समय के साथ उनकी ग्रोथ भी कम हो सकती है.

बेसन और हल्दी का पैक लगाकर देखें
अपर लिप्स के बाल कम करने के लिए बेसन और हल्दी का घरेलू नुस्खा काफी पुराना और लोकप्रिय माना जाता है.

पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 1 चम्मच बेसन

  • चुटकीभर हल्दी

  • थोड़ा सा दूध या गुलाबजल

अब इसे अपर लिप पर कैसे लगाएं?
इन तीनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इसे अपर लिप्स पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद उंगलियों से हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें. यह तरीका हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है.

चीनी और नींबू का स्क्रब भी है काम का
चीनी और नींबू स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ बालों की जड़ों को भी कमजोर करने में मदद कर सकते हैं.

क्या करें?
1 चम्मच चीनी, आधा चम्मच नींबू का रस, दोनों को मिलाकर हल्के हाथों से अपर लिप्स पर मसाज करें. 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.

अंडे का सफेद हिस्सा भी कर सकता है मदद
अंडे का सफेद हिस्सा सूखने के बाद वैक्स जैसा काम करता है. अंडे के सफेद हिस्से में थोड़ा कॉर्न फ्लोर और चीनी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे अपर लिप्स पर लगाएं. सूखने के बाद धीरे.धीरे खींचकर निकालें.

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

  • अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है तो नींबू का इस्तेमाल सावधानी से करें.

  • एक-दो बार में पूरी तरह बाल खत्म नहीं होते, नियमित इस्तेमाल जरूरी होता है.

  • अगर बालों की ग्रोथ अचानक बहुत ज्यादा बढ़ रही हो तो डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि यह हार्मोनल बदलाव की वजह से भी हो सकता है.