scorecardresearch

How To Remove Rust: बिना केमिकल के ऐसे हटाएं ताले-चाबी पर लगी सालों पुरानी जंग, बन जाएंगे नए जैसे

ताले और चाबियां आमतौर पर लोहे या स्टील से बने होते हैं. जब ये नमी, पानी या हवा के संपर्क में लंबे समय तक रहते हैं तो इनमें जंग लग जाती है. जंग लगने से न सिर्फ उनका लुक खराब होता है बल्कि वे ठीक से काम भी नहीं करते.

Rust Removal Home Remedie Rust Removal Home Remedie
हाइलाइट्स
  • बिना खर्च के घर पर करें जंग लगे लोहे की सफाई

  • बिना केमिकल के ऐसे हटाएं जंग

घर में रखे पुराने ताले और चाबी अक्सर समय के साथ जंग पकड़ लेते हैं, जिससे वे ठीक से काम नहीं करते और कई बार अटकने या पूरी तरह जाम होने लगते हैं. ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, खासकर तब जब जरूरी समय पर ताला खुल ही नहीं पाता. आमतौर पर लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए या तो इन ताले-चाबियों को फेंक देते हैं या फिर बाजार से महंगे केमिकल क्लीनर खरीदकर उन्हें साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार इसके बाद भी पूरी तरह राहत नहीं मिलती. जबकि कुछ आसान और देसी घरेलू उपायों की मदद से इन जंग लगे ताले और चाबियों को फिर से नया जैसा बनाया जा सकता है.

जंग लगने की समस्या क्यों होती है?
ताले और चाबियां आमतौर पर लोहे या स्टील से बने होते हैं. जब ये नमी, पानी या हवा के संपर्क में लंबे समय तक रहते हैं तो इनमें जंग लग जाती है. जंग लगने से न सिर्फ उनका लुक खराब होता है बल्कि वे ठीक से काम भी नहीं करते. अक्सर घरों में रखे पुराने दरवाजों, अलमारियों और स्टोर रूम के तालों पर भी ऐसा ही होता है.

अच्छी बात यह है कि जंग हटाने के लिए महंगे केमिकल की जरूरत नहीं है. इन्हें साफ करने के लिए सबसे लोकप्रिय तरीका है सिरका (Vinegar) और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल. सिरके में मौजूद एसिड जंग को ढीला करता है, जबकि बेकिंग सोडा इसे साफ करने में मदद करता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले जंग लगे ताले और चाबी को एक बर्तन में सिरके में कुछ घंटों के लिए भिगो दें. 

  • अगर जंग ज्यादा है तो इसे रातभर भी रखा जा सकता है. इसके बाद इसे बाहर निकालकर ब्रश या पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें. 

  • फिर बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर उन हिस्सों पर लगाएं जहां जंग बची हो. कुछ ही मिनटों में जंग ढीली पड़ने लगती है और आसानी से साफ हो जाती है.

नींबू और नमक से भी साफ होगा जंग

  • एक और देसी तरीका नींबू और नमक का है. जंग लगे हिस्से पर नमक छिड़ककर उस पर नींबू का रस डाल दें. 

  • कुछ समय बाद इसे ब्रश से रगड़ने पर जंग हटने लगती है. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड जंग को तोड़ने में मदद करता है, जबकि नमक रगड़ने का काम करता है.

  • जंग हटाने के बाद ताले और चाबी को अच्छे से सुखाना बहुत जरूरी है. इसके बाद उन पर हल्का तेल (जैसे मशीन ऑयल या सरसों का तेल) लगाने से दोबारा जंग लगने की संभावना कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें: