Plants Care Tips
Plants Care Tips
गर्मियों के मौसम में अकसर लोग परेशान रहते हैं कि उनके गार्डन में पौधे बढ़ तो रहे हैं, लेकिन फूल नहीं आ रहे. कई लोग इसे मौसम की समस्या समझते हैं, जबकि असली वजह होती है मिट्टी की खराब होती गुणवत्ता. कई बार पानी, धूप और पोषण की कमी मिट्टी को कमजोर कर देती है, जिससे पौधे कली भी नहीं बना पाते. ऐसे में एक आसान और असरदार घरेलू उपाय जो हम आपको बताने जा रहे हैं, वह है फिटकरी (Alum) और सरसों की खली (Mustard Cake) का इस्तेमाल, जो मिट्टी को फिर से मजबूत बनाकर पौधे को फूलों से भर देता है.
मिट्टी की गुणवत्ता कैसे कम होती है
बहुत से लोग नहीं जानते, लेकिन गमले की मिट्टी समय के साथ पोषक तत्व खो देती है, और कई बार पानी देने से मिट्टी का pH असंतुलित हो जाता है. यही वह वजह है, जिसके कारण पौधों के जड़ पोषण सही तरीके से नहीं पा पाते. गर्मी में मिट्टी जल्दी सूखने लगती है और पौधा स्ट्रेस में चला जाता है. ऐसे में सिर्फ सिंचाई काफी नहीं, मिट्टी को दोबारा पोषण देना जरूरी होता है.
फूल बढ़ाने का घरेलू उपाय
फिटकरी और सरसों खली दोनों ऐसे प्राकृतिक तत्व हैं जो मिट्टी को पुनर्जीवित करते हैं. फिटकरी मिट्टी कोअम्लीय बनाकर मिट्टी में जमा हुई अशुद्धियों को साफ करती है. यह फंगल समस्याओं को भी कम करती है.
वहीं सरसों खली एक शक्तिशाली ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र है, जो पौधे को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम प्रदान करती है. ये तीनों तत्व फूल बनने की प्रक्रिया को तेज करते हैं.
फिटकरी को इस्तेमाल करने के 2 तरीका
एक लीटर पानी में एक चुटकी फिटकरी घोल लें. इस घोल को हर 15 दिनों में एक बार पौधे की जड़ में डालें. इससे मिट्टी का pH संतुलित रहेगा और पौधा पोषण बेहतर तरीके से ले पाएगा.
दूसरा फिटकरी को कूटकर महीन पाउडर बना लें. गमले की मिट्टी पर बहुत हल्की मात्रा में छिड़कें और गुड़ाई कर दें. इससे जड़ सड़न और फंगल की समस्या से बच जाएंगे.
सरसों की खली को ऐसे करें इस्तेमाल
एक लीटर पानी में 1 से 2 चम्मच सरसों खली भिगोकर 24 घंटे रख दें. अगले दिन इस घोल को छानकर पौधे की जड़ में डालें. 20-25 दिन में इस प्रक्रिया को दोहराएं. यह पौधे को लंबे समय तक पोषण देती है और कली बनने की क्षमता बढ़ाती है.
ये भी पढ़ें