scorecardresearch

आलू-गोभी छोड़िए...एक बार बनाकर देखिए सहजन के पराठे, इतना स्वादिष्ट बनेगा कि 2 की जगह 4 खा जाएंगे

सहजन के पराठे एक आसान, पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश है, जिसे आप अपने रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं. यह खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद है.

सहजन के पराठे सहजन के पराठे
हाइलाइट्स
  • सहजन खाने के जबरदस्त फायदे

  • एक बार बनाकर देखिए सहजन के पराठे

आपने आलू, प्याज, गोभी या सत्तू के पराठे तो खूब खाए होंगे लेकिन कभी सहजन का पराठा ट्राई किया है...? अगर आप रोजाना के खाने में कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो सहजन के पराठे एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं.

सहजन क्यों है सुपरफूड?
सहजन या मोरिंगा एक पौष्टिक सब्जी है जिसकी फली, पत्तियां और फूल सभी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें विटामिन A, C, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है.

चलिए जानते हैं सहजन के पराठे बनाने की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले सहजन की फली को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.

  • इसे कुकर में डालकर 2 सीटी तक उबाल लें. उबालने के बाद जो पानी बचे, उसे फेंके नहीं इसी से आटा गूंथें.

  • उबले हुए पानी से आटा गूंथ लें, जैसे आप सामान्य पराठे के लिए करते हैं. आखिर में एक चम्मच तेल डालकर आटे को कुछ देर के लिए ढककर रख दें.

सहजन की स्टफिंग कैसे तैयार करें

  • उबले हुए सहजन की फली के छिलके हटा लें और अंदर का हिस्सा दरदरा पीस लें.

  • अब एक पैन में एक चम्मच तेल गरम करें. इसमें जीरा डालें, फिर 2 चम्मच बेसन डालकर हल्का भून लें.

  • अब इसमें नमक, हल्दी और धनिया पाउडर डालें. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

  • आखिर में सहजन का पल्प डालकर मिश्रण तैयार करें, चाहें तो इसमें हरा धनिया भी डाल सकते हैं और थोड़ी देर ठंडा होने दें.

  • अब आटे की लोई बनाएं और उसमें तैयार स्टफिंग भरें. लोई को हल्के हाथ से बेलें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले. तवे पर थोड़ा तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.

कैसे करें सर्व?
सहजन के पराठे को आप हरी चटनी, दही या अचार के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं. यह नाश्ते, लंच या डिनर किसी भी समय के लिए परफेक्ट है. यकीन मानिए इससे हेल्दी ऑप्शन आपने पहले कभी नहीं सुना होगा.

सहजन खाने के जबरदस्त फायदे
1. इम्यूनिटी बढ़ाता है
मोरिंगा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.

2. हड्डियों को मजबूत बनाता है
इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है.

3. खून की कमी दूर करता है
आयरन की अच्छी मात्रा होने के कारण यह एनीमिया से बचाव में सहायक है.

4. पाचन सुधारता है
सहजन फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है.

5. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में मददगार
मोरिंगा ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: