scorecardresearch

Gardening Tip Money Plant: बारिश में मनी प्लांट की पत्तियां हो रही हैं पीली और लग रहे हैं कीड़े? घबराएं नहीं... अपनाएं ये आसान उपाय, हमेशा रहेगा हरा-भरा

मनी प्लांट को गार्डनिंग करने वाले बहुत पसंद करते हैं. लेकिन मानसून में इसका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. फिर चाहे बात पानी देने की हो या फिर पीली पत्तियों की. आसान टिप्स की मदद से इसका ध्यान रखा जा सकता है.

Advertisement
Money Plant Care Tip In Monsoon Money Plant Care Tip In Monsoon

मनी प्लांट घर और ऑफिस में सबसे ज्यादा लगाए जाने वाले पौधों में से एक है. इसकी देखभाल भी कम करनी पड़ती है और यह अच्छी तरह बढ़ता है. लेकिन बारिश के मौसम में ज्यादा नमी और पानी की वजह से इस पौधे में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. पत्तियां पीली पड़ना लगती है, छोटे-छोटे छेद होने लगते हैं या कीड़े लग जाते हैं. लेकिन सही समय पर अगर देखभाल कर ली जाए, तो पौधा दोबारा हरा-भरा हो सकता है.

जरूरत से ज्यादा पानी न दें

मानसून में मिट्टी देर तक गीली रहती है. ऐसे में रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती. पानी देने से पहले मिट्टी जांच लें. अगर ऊपर की मिट्टी अभी भी नम है, तो पानी देने से बचें. ज्यादा पानी से जड़ें कमजोर हो सकती हैं और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. इसलिए मौसम के हिसाब से ही सिंचाई करें.

कीड़ों की दूर करेगा नीम का तेल

बारिश के मौसम में छोटे कीड़े और फंगस जल्दी पनपते हैं. अगर पत्तियों पर छोटे-छोटे छेद, चिपचिपापन या सफेद परत दिखाई दे, तो तुरंत ध्यान दें. हफ्ते में एक-दो बार पत्तियों को ध्यान से देखें. जरूरत हो तो नीम के तेल का हल्के घोल को कीड़ों को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें.

पीली पत्तियों को फौरन काट दें

अगर किसी पत्ती का रंग पूरी तरह पीला हो गया है या वह सूखने लगी है, तो उसे साफ कैंची से काट दें. इससे पौधे में नई पत्ती उगने लगेगी. साथ ही खराब पत्तियां हटाने से बीमारी फैलने का खतरा भी कम हो जाता है.

पौधे की लोकेशन भी है जरूरी

मनी प्लांट को तेज धूप की जरूरत नहीं होती, लेकिन अच्छी रोशनी जरूर चाहिए. बारिश के दिनों में पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उजाला आता हो, लेकिन सीधी धूप न पड़ती हो. बहुत अंधेरी जगह पर रखने से पौधे की बढ़त धीमी हो सकती है और पत्तियों का रंग भी फीका पड़ सकता है.