scorecardresearch

Nimboo Ke Phool Jhadna Kaise Roken: नींबू के पौधे में डालें किचन की ये एक चीज, नहीं झड़ेंगे फूल

अगर आपने अपने टैरेस पर गमले में नींबू का पौधा लगाया है और उसमें फूल तो लगते हैं, लेकिन जल्दी ही झड़ जाते हैं तो इस समस्या का समाधान काफी आसान है. इसमें दही के इस्तेमाल से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है. चलिए पूरा प्रोसेस बताते हैं.

lemon plant lemon plant

अगर आपको होम गार्डनिंग का शौक है और आपने अपने टैरेस पर गमले में नींबू के पौधे लगाए हैं. लेकिन उसमें एक समस्या है. नींबू के पौधे में फूल लगते ही झड़ जाते हैं. फूल लगते तो हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद वे झड़ने लगते हैं. इसकी वजह से फूल ही नहीं लगते हैं. हालांकि इस समस्या का समाधान आपके किचन में है. चलिए आपको वो तरीका बताते है, जिससे नींबू के पौधे से फूल झड़ना रोका जा सकता है.

नींबू के पौधों से क्यों झड़ते हैं फूल?
कुछ गलतियों की वजह से नींबू के पौधे में फूल झड़ने की समस्या होती है. नींबू में जरूरत से ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए. अगर आप ये गलती करते हैं तो नींबू के पौधे में फूल झड़ने लगते हैं. जब फूल आने लगते हैं तो लोग पौधे में पानी देने लगते हैं. जिससे पत्तियां तो बढ़ने लगती है, लेकिन फूल झड़ने लगते हैं. गर्मी के मौसम में हर दूसरे दिन पानी देना चाहिए, जबकि सर्दी में 15 दिन के बाद पानी देना चाहिए.

इसके अलावा नींबू के पौधे में नाइट्रोजन वाली खाद ज्यादा देने की गलती करते हैं. नाइट्रोजन वाली खाद में वर्मी कंपोस्ट, गोबर या सरसों की खली आती है. नींबू के पौधे में इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से भी फूल झड़ते हैं. इससे पत्तियां तो बढ़ती हैं, लेकिन फूल झड़ते हैं. इसके साथ ही पौधों को ज्यादा धूप नहीं मिलने और खराब मिट्टी की वजह से भी फूल झड़ते हैं.

दही के इस्तेमाल से समस्या का समाधान-
नींबू के पौधों से फूल झड़ने की समस्या का समाधान आपके किचन में मौजूद है. दही की मदद से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है. दही में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं और उसे भुरभुरा बनाते हैं. इससे पौधे की जड़ों को अच्छी तरह से पोषण मिलता है.

कैसे करें दही का इस्तेमाल?
नींबू के पौधे में दही खास तरीके से डालते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए एक लीटर पानी लेते हैं. इसमें एक चम्मच दही अच्छी तरह से घोल देते हैं. इस घोल को पौधे की मिट्टी में मिलाते हैं. इसके बाद पानी कम देना चाहिए. अगर पानी देना बंद भी कर देंगे तो अच्छा रहेगा. इस उपाय के रोजाना इस्तेमाल से फूल झड़ने की समस्या काफी कम हो जाती है. पौधों में अधिक फूल आने लगेंगे. इसके साथ ही पौधों की टहनियों की छंटाई भी करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: