scorecardresearch

गमले में गाजर उगाना है आसान, मार्केट से नहीं खरीदना पड़ेगा

सलाद में गाजर हमेशा होता है. लेकिन कई बार आप डरते हैं कि कहीं इसे केमिकल से नहीं उगाया गया हो, इससे बचने के लिए बालकनी में गाजर उगा सकते हैं. गाजर के पौधे को रोजाना 6-8 घंटे धूप की जरूरत होती है. 60 से 80 दिन में गाजर तैयार होता है. चलिए पूरा प्रोसेस बताते हैं.

Advertisement
Carrots Growing tips Carrots Growing tips

आजकल हर कोई पौष्टिक चीजें खाना चाहता है. खाने के साथ सलाद मिल जाए तो मजा आ जाता है. लेकिन कई बार सब्जियां खरीदते समय हम डरते हैं कि कहीं केमिकल वाली सब्जी तो नहीं घर ले जा रहे हैं. इससे बचने के लिए घर की बालकनी में सब्जी उगा सकते हैं. गाजर भी बालकनी या छत पर उगा सकते है. चलिए पूरा प्रोसेस बताते हैं.

गाजर उगाने के लिए क्या है जरूरी चीजें?
घर की बालकनी में गमले में गाजर उगाने के लिए एक बड़ा गमला चाहिए. इसकी गहराई कम से कम 10-12 इंच होनी चाहिए. इसके साथ ही अच्छी गुणवत्ता के गाजर के बीज चाहिए. मिट्टी और खाद की जरूरत होती है. पानी देने के लिए स्प्रे बोतल होना चाहिए.

मिट्टी और गमला-
गाजर हल्दी, रेत जैसी मिट्टी में अच्छी तरह उगता है. गमले की गहराई ठीक-ठाक होनी चाहिए. इसके पानी निकासी के लिए छेद होना चाहिए. इशके साथ ही इसमें बगीचे की मिट्टी, रेत और गोबर की खाद मिलानी चाहिए. इसमें गाजर सीधी और लंबी होती है.

कैसे बोना चाहिए बीज?
गाजर की बीज काफी छोटे होते हैं. इसको हल्की मिट्टी की परत में एक सेंटीमीटर की गहराई में बोना चाहिए. बीजों के बीज 2 से 3 इंच की दूरी रखनी चाहिए, ताकि जड़ फैलने में आसानी हो. बीज बोने के बाद पानी देना चाहिए. लेकिन ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए. पानी उतना ही होना चाहिए, जितनी में मिट्टी हमेशा हल्की गीली रहनी चाहिए. गर्मी के मौसम में दिन में एक बार पानी देना चाहिए.

गाजर के पौधे को धूप की जरूरत होती है. रोजाना पौधे को 5-6 घंटे धूप मिलनी चाहिए. इससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं.

60-80 दिन में तैयार होता है गाजर-
गाजर 60 से 80 दिनों के भीतर तैयार हो जाता है. गाजर का आकार और रंग मिट्टी की गुणवत्ता और पोषण पर निर्भर करता है. अगर गाजर मोटा हो रहा है तो मिट्टी में पोषण की कमी है.

ये भी पढ़ें: