Gardening Tips
Gardening Tips
धनिया हर किचन की जान होती है. धनिया के इस्तेमाल से व्यंजन का स्वाद बढ़ जाता है. लेकिन कई बार मार्केट से धनिया खरीदना भूल जाते हैं या कभी-कभी सिर्फ धनिया के लिए ही मार्केट जाना पड़ता है. कई बार धनिया ताजी और खुशबूदार नहीं मिलती है. इन सारी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप घर में धनिया उगा सकते हैं. बालकनी नें धनिया उगाना काफी आसान है. सिर्फ 5 दिन में धनिया उगना शुरू हो जाएगा और 2 हफ्ते में इसकी कटाई भी कर सकते हैं. इस तररीके से गमले में धनिया भर भरकर उगेगा.
सही बीज का सलेक्शन सबसे जरूरी-
कई बार हम मार्केट में धनिया के मसाले लाते हैं और उससे धनिया उगाने की कोशिश करते हैं. लेकिन ये सही नहीं है. अगर आप घर पर बेहतरीन धनिया उगाना चाहते हैं तो आपको लाल पका हुआ धनिया बीज लेना होगा. धनिया के बीज का सलेक्शन करने के बाद उसे 2 टुकड़ों में तोड़ लें. इसके बाद इन टूटे हुए बीजों को 3 दिन के लिए पानी में भिगो कर रख दें. अगर इसे गीले कपड़े में रखेंगे तो और भी बेहतर होगा.
धनिया के लिए कैसी मिट्टी होनी चाहिए?
धनिया उगाने के लिए एक बड़ा गमला ले सकते हैं. इस बात का जरूर ध्यान रखें कि गमले में पानी निकलने के लिए छेद जरूर होगा. इसके बाद इसमें जल निकासी वाली मिट्टी भर दें. मिट्टी को समतल करना जरूरी है.
मिट्टी में बीज कैसे बोना चाहिए?
जब मिट्टी तैयार हो जाए तो उसमें धनिया के बीज छिड़क दें. बीजों को इस तरह से छिड़के कि चारों तरफ समान मात्रा में बीज हो. इसके बाद बीजों के ऊपर मिट्टी की पतली लेयर डालें. लेकिन बीजों के ऊपर मिट्टी को दबाना नहीं है. मिट्टी हल्की रहेगी तो बीज आसानी से अंकुरित होंगे.
कैसा डालना चाहिए पानी?
मिट्टी में बीज लगाने के बाद सीधे पानी नहीं डालना चाहिए. तेज धार के साथ भी पानी नहीं डालना है. गमले में पानी छिड़कना है. अगर गमले में छेद होगा तो ज्यादा पानी होने पर खुद ही बाहर निकल जाएगा.
गमले को धूप में रखना जरूरी-
धनिया उगाने के लिए धूप बहुत जरूरी है. गमले में पानी डालने के बाद उसे धूप में रखना चाहिए. धूप में धनिया तेजी से उगता है और इसमें खुशबू भी आती है. बिना धूप के धनिया उग तो जाएगा, लेकिन वो देखने में भी अच्छा नहीं लगेगा और उसमें खुशबू भी नहीं रहेगी.
2 हफ्ते में धनिया का लें स्वाद-
4-5 दिन बाद बीज अंकुरित होने लगेगा. इसके बाद पत्तियां उगने लगेंगी. धूप में रखने से तेजी से धनिया उगता है. 2 हफ्ते में धनिया के पत्ते इतने बड़े हो जाएंगे कि आपको काटना पड़ेगा. इसका मतलब है कि 2 हफ्ते में धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल आप व्यंजन में कर सकते हैं और उसका लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: