Curry leaf plant
Curry leaf plant
गर्मी के मौसम में करी पत्ते का पौधा सूखने लगता है. इसमें पत्तियां खत्म होने लगती हैं. लेकिन कुछ उपाय करने से गर्मी के मौसम में भी पौधा करी पत्ता से भर जाएगा. इसमें रोजाना पानी देने से लेकर धूप से बचाने का तरीका भी अपनाना होगा. इसके साथ ही एक विशेष खाद का इस्तेमाल करना होगा.
पौधे की हार्ड प्रूनिंग जरूरी-
कई बार करी पत्ता का पौधा लंबाई में तो बढ़ता है. लेकिन पत्तियां कम आती हैं. ऐसे में 'हार्ड प्रूनिंग' यानी पौधे की कटाई-छंटाई करना फायदेमंद होता है. जिससे नई शाखाएं और पत्तियां तेजी से विकसित होती हैं.
तंबाकू के पानी का छिड़काव-
करी पत्ते के पौधे को कीटों और बीमारियों से बचाना भी काफी जरूरी है. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो पत्तियां सूख जाती हैं. इसके लिए पौधे पर तंबाकू के पानी का छिड़काव करना चाहिए. इसके लिए तंबाकू के पानी को उबालकर ठंडा कर लें. उसके बाद इसका स्प्रे पौधों पर करें. इससे पौधा सुरक्षित होता है. इन आसान उपायों को अपनाकर करी पत्ते के पौधे को हरा-भरा और स्वस्थ रखा जा सकता है.
कैसे लगाएं करी पत्ता?
करी पत्ता बारहमासी पौधा है. करी पत्ते का इस्तेमाल व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है. करी पत्ता को लगाने के लिए 12-18 का जल निकासी छिद्र वाला गमला चाहिए. गमले में 50 फीसदी सामान्य मिट्टी, 30 फीसदी गोबर की खाद और 20 फीसदी रेत रखना चाहिए. जब मिट्टी सूखने लगे तो उसमें पानी देना चाहिए. गर्मी के मौसम में सुबह-शाम पानी देना चाहिए.
करी पत्ता के पौधे के साथ क्या नहीं करना चाहिए?
कढ़ी पत्ते का पौधा एक सन-लविंग प्लांट है. जिसे अच्छी ग्रोथ के लिए भरपूर धूप की जरूरत होती है. हालांकि गर्मी के मौसम में जरूरत से ज्यादा धूप पौधों को सूखा सकती है. इसलिए इस बात का ध्यान रखना होगा. जैसे-जैसे बारिश होती है, करी पत्ते की पत्तियां तेजी से निकलती हैं. करी पत्ते के पौधे को एक गमले से दूसरे गमले में ट्रांसफर नहीं करना चाहिए. इससे पौधे को झटका लगता है और उसकी पत्तियां झड़ सकती हैं या वह सूख भी सकता है.
ये भी पढ़ें: