scorecardresearch

Green Tea vs Black Tea: ग्रीन और ब्लैक टी में क्या है अंतर, रोज पीने के लिए कौन-सी चाय बेहतर?

Green Tea or Black Tea: आजकल ग्रीन टी और ब्लैक टी पीने का चलन काफी बढ़ गया है. हालांकि अक्सर अपनी सेहत का ध्यान रखने वाले लोग इस संशय में रहते हैं कि ग्रीन टी पिएं या ब्लैक टी. हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कौन-सी चाय ज्यादा फायदेमंद है.

Advertisement
Green Tea vs Black Tea Green Tea vs Black Tea

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो गए हैं. लोग हेल्दी लाइफस्टाइल का ध्यान रख रहे हैं. फिटनेस बनाए रखने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. वजन घटाना हो या इम्यूनिटी बेहतर करनी है, इसके लिए ग्रीन टी और ब्लैक टी इस समय काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं. हालांकि, कई लोग इस बात को लेकर संशय में रहते हैं कि आखिर ग्रीन टी पिएं या ब्लैक टी. यदि आप भी किस चाय को पिएं, इसको तय नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कौन-सी चाय ज्यादा फायदेमंद है. 

एक ही पौधे से तैयार होती हैं दोनों चाय
आपको मालूम हो कि ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों ही एक ही पौधे से तैयार होती हैं. ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों कैमेलिया साइनेंसिस पौधे की पत्तियों से बनाई जाती हैं. बस इन्हें प्रोसेस करने का तरीका अलग होता है. इसी के चलते इन दोनों चाय का स्वाद, रंग से लेकर पोषक तत्वों में अंतर आ जाता है. 

ग्रीन टी कम प्रोसेस की जाती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट खासकर कैटेचिन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. इसका स्वाद हल्का और थोड़ा कड़वा होता है. इस चाय में कैफीन की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है. उधर, ब्लैक टी पूरी तरह ऑक्सीडाइज की जाती है. इसका स्वाद गहरा होता है. इसमें कैफीन की मात्रा ग्रीन टी से अधिक होती है. ब्लैक टी में थियोफ्लेविन और थियोरूबिजिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं.

ग्रीन टी पीने के फायदे
ग्रीन टी वजन नियंत्रित करने में सहायक होती है. यह चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. ऐसे में दिल की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है. ग्रीन टी त्वचा के लिए फायदेमंद होती है. यह चाय शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करती है. 

ब्लैक टी पीने के फायदे
ब्लैक टी शरीर में ऊर्जा और सतर्कता बढ़ाने में मदद करती है. यह चाय मानसिक फोकस बेहतर करने में सहायक हो सकती है. इस चाय को पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है. यह टी हृदय के अच्छी मानी जाती है. इस चाय को सुबह में पीने से शरीर को ऊर्जा मिलेती है. ऐसे लोग इस चाय को सुबह में पीना पसंद करते हैं.
सुबह की शुरुआत के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती है।

किसे पीनी चाहिए ग्रीन टी और किसे ब्लैक टी 
अब सवाल उठ रहा है कि किसी ग्रीन टी और किसे ब्लैक टी पीनी चाहिए क्योंकि दोनों चाय में कुछ न कुछ विशेषताएं हैं. वैसे लोग जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें ग्रीन टी पीनी चाहिए. वैसे लोग जो कम कैफीन पसंद करते हैं, उनके लिए ग्रीन टी अच्छी है. वैसे लोग जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पेय लेना चाहते हैं, उनके लिए ग्रीन टी अच्छी हो सकती है. उधर, ब्लैट की वे लोग पी सकते हैं, जिन्हें सुबह अधिक ऊर्जा और ताजगी चाहिए. वैसे लोग जो स्ट्रॉन्ग फ्लेवर पसंद करते हैं, वे ब्लैक टी पी सकते हैं. वैसे लोग जिन्हें किसी काम में पूरे दिन फोकस बनाए रखना है, वे ब्लैक टी पी सकते हैं. 

ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों में से क्या पिएं
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं और एंटीऑक्सीडेंट लेना चाहते हैं तो आपके लिए ग्रीन टी बेहतर विकल्प है. उधर, यदि आपको पूरे दिन ऊर्जा और बेहतर फोकस चाहिए तो ब्लैक टी उपयुक्त हो सकती है. ऐसे में आप किसी भी चाय का चुनाव अपनी सेहत की स्थिति, कैफीन सहनशीलता और डॉक्टर की सलाह को ध्यान में रखकर कर  सकते हैं.