scorecardresearch

Khaja Recipe: खाजा बनाना चाहते हैं घर पर?... इस तरह बनाएं, बनेगी हलवाई से भी बेहतर

खाजा एक खास मौके पर बनने वाली पारंपरिक मिठाई है. इसका स्वाद न केवल अलग होता है, बल्कि यह दूसरी मिठाइयों से भी काफी अलग लगती है. यह चीनी की चाशनी में डूबी एक अनोखी मिठाई है. आइए इसको बनाना सीखते हैं.

खाजा रेसिपी इन हिंदी खाजा रेसिपी इन हिंदी

halwai style layered khaja recipe in hindi in hindi खाजा बिहार, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल की एक प्रसिद्ध और पारंपरिक मिठाई है. इसे अक्सर खास मौकों पर बनाया या बनवाया जाता है, जैसे शादी या बड़े त्योहार. आज हम आपको इसे घर पर बनाना सिखाएंगे, जिससे आप एक किलो, दो किलो या अपने हिसाब से खाजा घर पर ही बना सकते हैं.


खाजा बनाने का सामान
मैदा - 1 किलो
घी या रिफाइंड - तलने के लिए
आटा - थोड़ा सा
सरसों का तेल - 1 कप

खाजा का आटा गूंथने का तरीका
बसे पहले एक बड़े परात में मैदा लें और उसमें गर्म किया हुआ घी डाल दें.
इसके बाद मैदा में पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें.
जब आटा गूंथ जाए, तो इसे भीगे हुए सूती कपड़े से ढककर रख दें.
भीगा हुआ सूती कपड़ा मैदे में नमी बनाए रखता है और आटे को सूखने नहीं देता.

इस एक चीज से हलवाई जैसा बनेगा खाजा
सबसे पहले सरसों के तेल को गर्म करें.
जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें सूखा आटा डाल दें.
सरसों के तेल में आटा डालते ही गैस बंद कर दें.
ध्यान रखें कि आटा डालते समय वह जले नहीं, ताकि खाजे का स्वाद खराब न हो.
इसके बाद इस मिश्रण को साइड में रख दें.

इस तरह तैयार करें खाजा
सबसे पहले मैदे को लंबा बेल लें.
लंबा बेलने के साथ इसे पतला भी रखें.
जितना पतला आप इसे बेलेंगे, खाजा उतना ही अच्छा बनेगा.
फिर पूरे बेले हुए मैदे पर तेल और आटे का मिश्रण अच्छी तरह फैला दें.
इसके बाद पूरे मैदे को गोल-गोल कर मोड़ते जाएं.

आटे को दें खाजे का शेप
मैदे के रोल को गोल-गोल लगभग 3 इंच की दूरी पर काट लें.
काटने के बाद हर टुकड़े को फिर से बेलें.
इसी तरह सभी कटे हुए टुकड़ों को अच्छे से बेलते जाएं.
हमेशा लंबाई में बेलें. मतलब जिधर से कटाव दिख रहा है, उस दिशा में नहीं बल्कि दूसरी तरफ से लंबा बेलें.

इस तरह तलें खाजे को घी या रिफाइंड में
सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें घी या रिफाइंड तेल गर्म कर लें.
जब तेल गर्म हो जाए, तो फ्लेम कम कर लें.
इसके बाद एक-एक करके खाजा डालें.
खाजा डालने के बाद उसे पलट-पलट कर पकाएं.
थोड़ी देर में आप देखेंगे कि खाजा फूल की तरह खिलने लगेगा.
जब तलते समय खाजे का सही शेप आ जाए, तो उसे पिंकिश ब्राउन होने तक फ्राई करें.
जब अच्छा रंग आ जाए, तो छानकर एक बर्तन में रखते जाएं.

इस तरह तैयार करें खाजे की चाशनी
एक पतीला लें और उसमें 1 किलो चीनी और 300 ml पानी डालें.
दोनों को गैस पर रखकर चाशनी को गाढ़ा होने तक पकाएं.
जब चाशनी हल्की ब्राउन होकर एक तार की हो जाए, तो उसमें खाजा डालते जाएं.
अगर बर्तन छोटा हो, तो खाजा 1 या 2 करके डालें.
इसी तरह सभी खाजों को चाशनी में डालकर एक बर्तन में निकालते जाएं.

 

ये भी पढे़ं