scorecardresearch

Arbi ke patte ke pakode: अरबी के पत्तों की इस तरह की पकोड़ी आपने खाई है? 15 मिनट में तैयार होती है ये वाली रेसिपी

अरबी के पत्तों की पकोड़ी बहुत टेस्टी होती है. इससे आप 15 मिनट में स्वादिष्ट पकोड़े बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने के लिए बहुत कम सामान की जरूरत पड़ती है.

अरबी के पत्तों के पकोड़े रेसिपी इन हिन्दी अरबी के पत्तों के पकोड़े रेसिपी इन हिन्दी

how to make Arbi ke patte ke pakode recipe in hindi अरबी के पत्ते पोषक तत्वों का पावरहाउस माने जाते हैं. इसमें विटामिन A और C दोनों मौजूद होते हैं. साथ ही इसके पत्तों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है.

आज हम आपको अरबी के पत्तों की टेस्टी और लजीज रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. वह भी कुछ ही मिनटों में आप इस टेस्टी रेसिपी को तैयार कर सकते हैं.

अरबी के पत्तों की पकोड़ी बनाने का सामान

  • अरबी के पत्ते - 3 से 4
  • बेसन - आधा कप
  • अजवाइन - आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
  • हल्दी - आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर - आधा चम्मच
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • तेल - तलने के लिए

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले अरबी के पत्तों को धोकर साफ कर लें.
  • ऊपर के मोटे हिस्से को काट कर हटा लें.
  • इसके बाद बेसन में सभी मसाले और नमक मिलाकर पानी डालें और घोल तैयार कर लें.
  • इसके बाद पत्तों को फैला लें और उन पर बेसन का लेप लगाकर गोल-गोल रोल कर लें.
  • फिर रोल करने के बाद एक पतीला लें और उसके ऊपर जालीदार बर्तन रखकर उस पर रोल किए हुए अरबी के पत्ते रख दें.
  • जब पानी खोल जाए, तभी अरबी के रोल को रखना है.
  • इसके बाद ऊपर से ढक्कन लगा दें.
  • 10 मिनट तक स्टीम करें और फिर गैस बंद कर दें.
  • स्टीम करते वक्त गैस का फ्लेम लो ही रखें.
  • जब अरबी के पत्तों का रंग बदल जाए, तो उन्हें बर्तन से निकालकर एक प्लेट में रख दें.
  • इसके बाद उन्हें गोल-गोल शेप में काट लें.

कम तेल में अरबी के पत्तों की पकोड़ी बनाने का तरीका

  • एक पैन या तवा लें.
  • उस पर तेल की थोड़ी मात्रा को पूरे पैन में अच्छे से फैला लें.
  • इसके बाद उस पर एक-एक करके अरबी के पकोड़े रखें.
  • पकोड़ों को रखने के बाद लो फ्लेम पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक पकाएं.
  • जब अच्छे से पक जाएं, तो उन्हें प्लेट में निकाल लें.

इन पकोड़ों को आप केचप, हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं. चाय के साथ खाने के लिए यह एक बढ़िया स्नैक है. इसे बनाना भी बहुत आसान है और घर पर बने होने के कारण इसका कोई नुकसान भी नहीं होता.

 

ये भी पढे़ं