scorecardresearch

Hare Pyaz ke pakode: होलिका दहन में बनाएं हरी प्याज के पकोड़े, खाते-खाते नहीं भरेगा मन

हरी प्याज के पत्ते इस मौसम से खाए जाने वाले सबसे पसंदीदा सब्जियों में से एक है. इसका स्वाद इस मौसम में और अच्छा लगता है. आज हम आपको इसी हरे प्याज की पकोड़ी बनाना सिखाने जा रहे हैं.

हरे प्याज के पकोड़े हरे प्याज के पकोड़े

हरा प्याज पाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. लोग हरे प्याज से कई डिश बनाते हैं, लेकिन आप हम आपको इससे पकोड़े बनाना सिखाने जा रहे हैं. भारत के कुछ हिस्सों में होलिका दहन वाले दिन पकोड़े बनाने और खाने का रिवाज है. 

इस रिवाज में लोग होली के एक दिन पहले, यानी होलिका दहन वाले दिन तरह-तरह के पकोड़े बनाते हैं. इन पकोड़ों में आलू के पकोड़े, गोभी के पकोड़े और हरे प्याज के पकोड़े भी बनाते हैं. होलिका दहन में पकोड़े खाने की परंपरा ज्यादातर बिहार, यूपी, झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्सों की है. 

हरे प्याज के पकोड़े बनाने का सामान 

  • हरी प्याज- 5
  • बेसन- 1 कप
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • दही- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-आधा चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार 
  • काला नमक- स्वाद के लिए स्वाद अनुसार 

पकोड़े बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले हरी प्याज को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. इसके बाद प्याज के पत्तों को बारीक काट लें.
  • अब एक बर्तन में बेसन डालें. उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और काला नमक डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसमें आधा चम्मच दही डालें. दही डालने से पकोड़े हल्के और स्वादिष्ट बनते हैं.
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो.
  • इसके बाद कटे हुए हरे प्याज को बेसन के घोल में डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि सभी पत्तों पर बेसन अच्छी तरह लग जाए.
  • अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल गरम करें. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो आंच मध्यम कर दें.
  • इसके बाद हाथ या चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा घोल को तेल में डालें और पकोड़े तलें. पकोड़ों को पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तलें.
  • जब पकोड़े अच्छी तरह पक जाएं, तो उन्हें कढ़ाई से निकालकर टिश्यू पेपर या अखबार बिछी प्लेट में रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
  • गरमा-गरम हरी प्याज के पकोड़े चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. होलिका दहन के मौके पर ये पकोड़े स्वाद को और भी खास बना देंगे.
     

ये भी पढ़ें