Papaya Benefits
Papaya Benefits
सुबह के नाश्ते में अगर आप फायदों से भरपूर फायदे वाले फल खाना चाहते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखे. ऐसे में आपको पपीता खाना चाहिए. कई घरों में इसे सिर्फ पेट साफ रखने वाला फल माना जाता है, लेकिन रोजाना सही मात्रा में पपीता खाने से शरीर को कई और फायदे भी मिल सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और खास एंजाइम शरीर को एक्टिव रखने में मदद करते हैं. हालांकि, हर चीज की तरह इसे भी संतुलित मात्रा में खाना जरूरी माना जाता है. वरना इसके नुकसान भी हो सकते हैं.
पाचन रखता है अच्छा
अगर आपका पेट हमेशा भारी रहता है, इसके साथ गैस या कब्ज जैसी परेशानी बनी रहती है, तो पपीता खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें पाया जाने वाला 'पपेन' नाम का एंजाइम खाने को पचाने में मदद करता है. यही वजह है कि कई लोग इसे सुबह या खाने के बाद खाना पसंद करते हैं.
रोग-प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ावा
पपीते में विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. बदलते मौसम में बार-बार सर्दी-जुकाम से बचने के लिए पपीते को एक अच्छा फ्रूट माना जाता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
वजन घटाने के लिए बेस्ट
अगर आप वजन घटाने के लिए डाइट ढूंढ रहे हैं तो पपीता आपके लिए अच्छा है. ऐसे में ये एक फल खाने में लाइट भी होता है और हेल्दी भी. इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इससे बार-बार भूख लगने की आदत भी कुछ हद तक कम हो सकती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है.
चेहरे को चमकाने में मददगार
रोजाना पपीता खाने से त्वचा को भी फायदा मिल सकता है. इसमें मौजूद विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. कई लोग मानते हैं कि इससे त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहती है और चेहरे की थकान कम दिखती है.
हार्ट पेशेंट के लिए बढ़िया फल
पपीते में फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे दिल की सेहत को काफी हद तक फायदा पहुंच सकता है.
(GNTTV ये जानकारी सामान्य जानकारी के आधार पर है. रोज पपीता खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का सेवन सही नहीं मानी जाती. खासतौर पर अगर किसी को एलर्जी, कोई खास बीमारी या डाइट से जुड़ी परेशानी है, तो खाने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह लें.)
ये भी पढ़ें