Rose gardening tips
Rose gardening tips
आपके बालकनी या छत पर लगा लगा गुलाब का पौधा ठीक से नहीं बढ़ रहा है या उसमें अच्छे से फूल नहीं लग रहे हैं तो घराने की जरूरत नहीं है. परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक आसान उपाय करके इस समस्या से निजात पाया जा सकता है और गुलाब के पौधे पर खूब फूल आने लगेंगे. अगर आप गमले की मिट्टी में एक कैल्शियम की गोली का इस्तेमाल करते हैं तो गुलाब खूब खिलेंगे. चलिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं.
इस खाद का करें इस्तेमाल-
इस उपाय के लिए सबसे पहले 2 मुट्ठी सड़ी हुई गोबर की खाद लेनी होगी. अगर गोबर की खाद नहीं है तो उसकी जगह वर्मी कम्पोस्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद एक चम्मच नीम की खली और करीब आधा चम्मच सूखे केले के छिलके का पाउडर लेना चाहिए. इन तीनों चीजों को अच्छी तरह आपस में मिला लें.
खास गोली मिलाने का तरीका-
इसके बाद ऐसी कैल्शियम गोली लेते हैं, जो अक्सर घर में एक्सपायर्ड होकर पड़ी रहती है. इस गोली को अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें और तैयार की गई खाद में मिला दें. इसके बाद गुलाब के पौधे की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें, ताकि पोषक तत्व आसानी से नीचे तक पहुंच सके. इसके बाद इस मिश्रण को पौधे के चारों तरफ डालकर हल्का पानी दे देना चाहिए.
क्या काम करते हैं खाद?
सड़ी हुई गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं और पौधे की जड़ों को मजबूती देते हैं. नीम की खली मिट्टी को कीटों से बचाने में मदद करती है, जबकि केले के छिलके का पाउडर पोटैशियम से भरपूर होता है, जो कलियों के बनने और फूलों की गुणवत्ता सुधारने में मददगार होता है. वहीं, कैल्शियम पौधे की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करता है.
इस मिश्रण के रोजाना और संतुलित इस्तेमाल से गुलाब के पौधे में पोषण की कमी दूर हो सकती है. इससे पौधे में अधिक संख्या में कलियां आती हैं और गुच्छों में फूल खिलते हैं. हालांकि किसी भी खाद या घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते समय मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि पौधे को नुकसान न पहुंचे.
ये भी पढ़ें: