scorecardresearch

गुलाबी होठ चाहिए? एक बार घर पर बनाएं गुलाब की पंखुड़ियों से नेचुरल लिप बाम... मिनटों में पाएं मुलायम होंठ

गुलाब की पंखुड़ियां सिर्फ खुशबू और खूबसूरती के लिए ही नहीं जानी जातीं, बल्कि इनमें ऐसे प्राकृतिक तत्व भी पाए जाते हैं जो त्वचा को नमी देने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement
Homemade rose lip balm Homemade rose lip balm

बदलते मौसम में होंठों का सूखना, फटना और परतदार होना आम समस्या है. खासकर मौसम में नमी कम होने पर होंठ जल्दी ड्राई होने लगते हैं. ऐसे में बाजार के लिप बाम पर निर्भर रहने के बजाय आप घर पर ही गुलाब की पंखुड़ियों से नेचुरल लिप बाम बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां, नारियल या बादाम का तेल, शहद और विटामिन ई जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है.

गुलाब की पंखुड़ियां होंठों को फायदा
गुलाब की पंखुड़ियां सिर्फ खुशबू और खूबसूरती के लिए ही नहीं जानी जातीं, बल्कि इनमें ऐसे प्राकृतिक तत्व भी पाए जाते हैं जो त्वचा को नमी देने में मदद कर सकते हैं. गुलाब की पंखुड़ियों से बना लिप बाम होंठों को मुलायम रखने के साथ उन्हें ताजगी भरा और हेल्दी लुक देने में मदद कर सकता है.

लिप बाम बनाने का सामान
घर पर गुलाब का लिप बाम बनाने के लिए 1 कप ताजी गुलाब की पंखुड़ियां, 2 बड़े चम्मच नारियल या बादाम का तेल, 1 बड़ा चम्मच बीजवैक्स या पेट्रोलियम जेली, आधा चम्मच शहद और 1 विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत होगी. विटामिन ई का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है, इसे आप अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं.

ऐसे बनाएं लिप बाम
सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. अब इन्हें थोड़े से नारियल तेल या कच्चे दूध के साथ पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को नारियल तेल के साथ धीमी आंच पर डबल बॉयलर की मदद से करीब 10 से 12 मिनट तक गर्म करें. इसके बाद मिश्रण को छानकर गुलाब से तैयार तेल अलग कर लें.

अब इस तेल में पेट्रोलियम जेली डालकर हल्का गर्म करें, ताकि यह अच्छी तरह पिघलकर तेल में मिल जाए. इसमें आधा चम्मच शहद और विटामिन ई कैप्सूल का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तैयार मिश्रण को साफ कंटेनर में डालकर 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें. ठंडा होने के बाद आपका होममेड लिप बाम तैयार है.

ऐसे करें इस्तेमाल
लिप बाम बनाने के लिए हमेशा साफ और ताजी गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें. इसे साफ और एयरटाइट डिब्बे में रखें. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा प्रोडक्ट लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर होंठों पर जलन, लालिमा या किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

ये भी पढ़ें: