scorecardresearch

Rose Day Special: रेड, व्हाइट, येलो... इन सब रंगों के होते हैं गुलाब, जानें क्या कहता है रोज़ का कलर?

रोज़ डे केवल प्रेमी या प्रेमिका को लाल गुलाब देने तक सीमित नहीं है. बल्कि कई रंग के गुलाब होते हैं जिन्हें आप किसी विशेष को भी दे सकते हैं.

Rose Day Rose Day

वैलेंटाइन वीक का पहला दिन सिर्फ एक फूल देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह उन इमोशन को बयां करने का मौका है जो अक्सर शब्दों में कह पाने मुश्किल होते हैं. गुलाब का हर रंग अपने आप में एक खास मतलब रखता है. इसलिए इस दिन आप किसी को किस इमोशन के तहत गुलाब दे रहे हैं, उसके लिए उस गुलाब का रंग मायने रखता है. तो चलिए आपको अलग-अलग गुलाबों के रंग और उनसे जुड़े इमोशन के बारे में बताते हैं.

बोल्ड है रेड रोज़
लाल गुलाब प्यार, रोमांस और गहरे जज़्बातों की सबसे मजबूत पहचान माना जाता है. जब आप किसी को यह कहना चाहते हैं कि आपकी भावनाएं सच्ची और सीरियस हैं, तो लाल गुलाब सबसे सही विकल्प होता है. चाहे आपका पार्टनर हो, कोई पुराना प्यार या फिर वो इंसान जिसे आप अब तक दिल में छुपाए बैठे थे, रेड रोज़ कभी गलत नहीं जाता.

हाथ से हाथ मिलाता येलो रोज़
हर रिश्ता रोमांटिक ही हो, ऐसा जरूरी नहीं. पीले गुलाब दोस्ती, खुशी और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक होते हैं. अगर आप अपने किसी दोस्त, सहपाठी या सहकर्मी को धन्यवाद कहना चाहते हैं या उनकी मौजूदगी की अहमियत जताना चाहते हैं, तो येलो रोज़ से बेहतर कुछ नहीं.

फीलिंग्स छुपी हैं पिंक रोज़ में
गुलाबी गुलाब कोमल, खूबसूरत और शालीन भावनाओं को दर्शाता है. यह प्रशंसा, सम्मान और हल्के-फुल्के स्नेह का संकेत देता है. अगर आप अभी प्यार का बड़ा इज़हार नहीं करना चाहते, लेकिन अपनी फीलिंग्स जरूर जताना चाहते हैं, तो पिंक रोज़ एक सुरक्षित और प्यारा ऑप्शन है.

सफेद गुलाब में भरी है सादगी
सफेद गुलाब सादगी और शांति का प्रतीक होता है. यह पवित्रता, सम्मान और नई शुरुआत का संदेश देता है. अगर आपका रिश्ता गहरा, शांत और भरोसे से भरा है या आप किसी से माफी मांगना या फिर नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो व्हाइट रोज़ आपकी भावनाओं को खूबसूरती से बयां करता है.

क्या कहता है ऑरेंज रोज़?
अगर आप अपनी भावनाओं में थोड़ा जोश और उत्साह जोड़ना चाहते हैं, तो ऑरेंज गुलाब चुन सकते हैं. ऑरेंज रोज़ आकर्षण, इच्छा और एनर्जी को दर्शाता है. यह बिना ज्यादा बोले यह जताने का तरीका है कि सामने वाला आपके दिल की धड़कन बढ़ा देता है.

फर्स्ट साइट अट्रैक्शन है लैवेंडर रोज़
कम दिखने वाला लैवेंडर गुलाब अपने आप में खास होता है. यह पहली नज़र के प्यार और जादुई आकर्षण का प्रतीक है. अगर किसी से मिलते ही दिल ने अलग ही एहसास महसूस किया हो, तो यह रंग उस फीलिंग को परफेक्ट तरीके से दर्शाता है.