scorecardresearch

दिन में कितनी रोटी खाना है सही? ज्यादा रोटी खाने से बढ़ सकता है वजन, ब्लड शुगर और पेट की परेशानी

जरूरत से ज्यादा रोटी खाने से वजन बढ़ने के साथ ब्लड शुगर और पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रोजाना कितनी रोटी खानी चाहिए. दिन में कितनी रोटी खाना सेहत के लिए सही है? जानिए ज्यादा रोटी खाने से वजन, ब्लड शुगर और पाचन पर पड़ने वाले असर के बारे में.

Advertisement
दिन में कितनी रोटी खाना सही दिन में कितनी रोटी खाना सही

रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. दाल, सब्जी या कोई भी दूसरी करी हो, रोटी के बिना कई लोगों को खाना अधूरा लगता है. खासकर गेहूं की रोटी रोजाना की डाइट का हिस्सा होती है. लेकिन स्वाद और पेट भरने के चक्कर में कई लोग जरूरत से ज्यादा रोटियां खा लेते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन में कितनी रोटी खाना शरीर के लिए सही है. जरूरत से ज्यादा रोटी खाने से वजन बढ़ने के साथ ब्लड शुगर और पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रोजाना कितनी रोटी खानी चाहिए.

ज्यादा रोटी खाने के नुकसान
बढ़ सकता है वजन

रोटी में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है. शरीर को ऊर्जा देने के लिए कार्बोहाइड्रेट जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कैलोरी बढ़ा सकता है. इससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक ही रोटी खानी चाहिए.

ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा
गेहूं की रोटी में कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है. खासतौर पर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को रोटी की मात्रा और पूरी डाइट का ध्यान रखना चाहिए.

गैस और ब्लोटिंग की समस्या
गेहूं में ग्लूटेन नाम का प्रोटीन पाया जाता है. कुछ लोगों को ग्लूटेन से संवेदनशीलता हो सकती है, जिसके कारण गैस, पेट फूलना, भारीपन और एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. रात में बहुत ज्यादा रोटी खाने से कुछ लोगों को ये समस्याएं ज्यादा महसूस हो सकती हैं.

कब्ज की शिकायत
अगर डाइट में सिर्फ रोटी की मात्रा ज्यादा है और सब्जियां, फल तथा पर्याप्त पानी शामिल नहीं है, तो शरीर को पर्याप्त फाइबर नहीं मिल पाता. इससे पाचन धीमा हो सकता है और कब्ज की समस्या हो सकती है.

दिन में कितनी रोटी खाना सही है
एक सामान्य आकार की पूरी गेहूं की रोटी में लगभग 17 ग्राम कार्बोहाइड्रेट हो सकता है. हालांकि रोटी का आकार, मोटाई और बनाने के तरीके के अनुसार पोषण की मात्रा बदल सकती है. सामान्य तौर पर विशेषज्ञ रोजाना करीब 2 से 3 रोटियां खाने की सलाह देते हैं. लेकिन रोटी की सही मात्रा हर व्यक्ति की उम्र, वजन, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है. रोटी के साथ पर्याप्त सब्जियां, दाल, प्रोटीन और पानी लेना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: