How many rotis should you eat in a day for weight loss
How many rotis should you eat in a day for weight loss
वजन कम करने के लिए लोग डाइटिंग, जिम और अलग-अलग तरह की हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं. इसी दौरान कई लोग सबसे पहले अपनी डाइट से रोटी हटाने लगते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा करना सही तरीका नहीं है. वजन कम करने में सबसे अहम भूमिका कुल कैलोरी इनटेक, फिजिकल एक्टिविटी और बैलेंस डाइट की होती है. अगर सीमित मात्रा में गेहूं, मल्टीग्रेन या बाजरे की रोटी खाई जाए, तो यह शरीर को जरूरी फाइबर और पोषक तत्व देती है. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
एक दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए?
बता दें कि, वजन घटाने के लिए रोटी की मात्रा धीरे-धीरे कम करनी चाहिए. अगर कोई व्यक्ति पहले दिनभर में 3 रोटी खाता है, तो उसे पहले 2 और फिर 1 रोटी तक लाने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि वेट लॉस के दौरान डाइट में सलाद और हरी सब्जियों की मात्रा ज्यादा रखनी चाहिए. पूरी डाइट में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा सलाद, सब्जियां और हेल्दी फूड का होना चाहिए, जबकि केवल 10 प्रतिशत हिस्सा रोटी का रखा जा सकता है.
वेट लॉस में प्रोटीन भी है जरूरी
रोटी की सही मात्रा के साथ-साथ प्रोटीन इनटेक का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने और फैट कम करने में मदद करता है. कम एक्टिव रहने वाले लोगों के लिए 1.2 से 1.5 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो बॉडी वेट सही माना जाता है. वहीं जिम या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने वाले लोगों के लिए 1.6 से 2.2 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो बॉडी वेट लेने की सलाह दी जाती है. ऐसे में सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और संतुलित मात्रा में रोटी का सेवन करके वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: