प्राइवेट पार्ट के बाल कितने दिनों में साफ करने चाहिए?
प्राइवेट पार्ट के बाल कितने दिनों में साफ करने चाहिए?
Tips To Remove Pubic Hair: आजकल लोग अपनी पर्सनल हाइजीन यानी को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सजग हो गए हैं. नहाने से लेकर बॉडी के हर हिस्से की सफाई को गंभीरता से लेने लगे हैं. इसके लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं. इसी में एक जरूरी बात आती है, प्राइवेट पार्ट की साफ सफाई, खासकर यहां मौजूद प्यूबिक हेयर की. यहां के बाल शरीर को संक्रमण और कीटाणुओं से बचाते हैं. लेकिन अगर बालों को सही समय पर साफ न किया जाए तो यहां गंदगी जमा हो जाती है. जिससे खुजली और इन्फेक्शन भी हो सकता है. इसलिए इनकी सफाई भी उतनी ही जरूरी है. जितनी शरीर के बाकी हिस्सों की. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि प्राइवेट पार्ट के बाल कितने दिनों में हटाना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है.
कितने दिनों में करना चाहिए सफाई?
बता दें कि, प्यूबिक हेयर कितनी बार हटाने चाहिए, इसका कोई तय नियम नहीं है. लेकिन ध्यान रहे, हर हफ्ते या बार बार बाल हटाने से भी जलन हो सकती है या फिर इन्फेक्शन भी हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने शरीर को समझें और उसी हिसाब से सफाई करें. एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है कि महीने में एक बार या जब जरूरत महसूस हो.
क्या है बाल हटाने का सही तरीके
प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने के लिए आमतौर पर लोग तीन तरीके अपनाए जाते हैं... शेविंग, वैक्सिंग और हेयर रिमूवल क्रीम.
वैक्सिंग
वैक्सिंग से बाल जड़ से हट तो जाते हैं, लेकिन ये बेहद दर्दनाक हो सकता है. इसके साथ ही गर्म वैक्स से स्किन जलने का खतरा भी बना रहता है. प्यूबिक एरिया की स्किन बहुत कोमल होती है, इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट आमतौर पर वैक्सिंग से बचने की सलाह देते हैं.
शेविंग
शेविंग को लेकर बात करें तो हुए एक्सपर्ट बताती हैं, शेविंग सबसे आम तरीका है लेकिन इससे इनग्रोन हेयर हो सकते हैं. इसके अलावा रेजर से कट लगने का खतरा भी बना रहता है, जिससे स्किन में इंफेक्शन हो सकता है. इसलिए शेविंग करने से बचें.
हेयर रिमूवल क्रीम
हेयर रिमूवल क्रीम में मौजूद केमिकल्स स्किन को डार्क बना सकते हैं और रैशेस या एलर्जी का कारण भी बन सकते हैं. यह तरीका सेंसिटिव स्किन के लिए बिल्कुल सेफ नहीं है.
क्या है सही तरीका
प्राइवेट पार्ट के बालों को साफ करने के लिए आप कैंची या इलेक्ट्रिक ट्रिमर की मदद लेने की सलाह देती हैं. इससे भले ही पूरी तरह 'क्लीन लुक' न मिले, लेकिन इससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है और संक्रमण का खतरा भी काफी कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें: