5 type of recipe made with Palak
5 type of recipe made with Palak
सर्दियों में ताजी और हरी पालक आसानी से मार्केट में मिल जाती है. पालक सेहत के लिए फायदेमंद तो है ही, साथ ही इससे बनने वाले ये पांच डिश बच्चों से लेकर बड़े सब को खूब पसंद आते हैं.
अगर इन्हें बनाने की बात करें तो ये सभी डिश आप घर पर आसानी से बना सकती हैं. इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और इनका स्वाद रेस्टोरेंट से कम स्वादिष्ट नहीं होता. बात करें सेहत के लिहाज से तो पालक खुद अपने आप में सुपर फूड है. इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर में खून की कमी की पूर्ति करती है. वहीं पालक इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है. अगर 40 के उम्र की बाद की महिलाएं पालक को अपने डाइट में शामिल करती हैं, तो पालक हीमोग्लोबिन बढ़ाने में फायदेमंद साबित होता है.
1. स्टारबक्स रैप रेसिपी
अगर आप इसे घर में बनाना चाहती हैं, तो आप ये रेसिपी फॉलो कर सकती हैं.
रैप बनाने का सामान
पैन में तेल गरम करें और प्याज सुनहरा होने तक भूनें. अब पालक और कॉर्न डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं. फिर ऊपर से नमक और काली मिर्च मिलाएं. गैस बंद करके पनीर डाल दें. इन सब को रोटी पर फैलाएं और रोल कर लें. फिर रोटी को सेंक लें और गरमागरम बच्चों का खिलाएं.
2. रेस्टोरेंट स्टाइल पालक पनीर
पालक को उबालकर पीस लें. पैन में तेल गरम करें, प्याज भूनें, फिर अदरक-लहसुन डालें कर और भूनें. टमाटर और मसाले मिलाकर तेल छोड़ने तक पकाएं. अब पालक प्यूरी डालें और 3 से 4 मिनट पकाएं. पनीर डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट और पकने दें. गरमा-गरम चावल के साथ बच्चों को खिलाएं.
3. पालक का चीला
सारे मसाले नमक सहित बेसन में मिलाएं और फिर पालक डाल कर, पानी डाल दें. गैस पर तवा चढ़ाएं और उस पर चीले के बैटर को फैला लें. धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें और चटनी के साथ गरमा-गरम बच्चों को सर्व करें.
4.पालक कॉर्न सैंडविच
पैन में पालक और कॉर्न हल्का भूनें और ऊपर से नमक मिलाएं. ब्रेड पर सब को लगाकर टोस्ट कर लें. लीजिए बच्चों का फेवरेट कुरकुरी सैंडविच तैयार है.
5. पालक दाल
दाल में पालक मिलाकर 5 से 7 मिनट पकाएं. अलग से तेल गरम कर जीरा और लहसुन का तड़का लगाएं और दाल में डाल दें. पौष्टिक पालक दाल तैयार है. स्वाद के लिए आप मसूर की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें