scorecardresearch

Prepare Aata For Chapati: आटा गूंथना नहीं लगेगा झंझट, अपनाएं इन दो टिप्स को.. रोटी बनेंगी मुलायम

इन तरीकों से गूंथा गया आटा इतना मुलायम और लचीला होता है कि रोटियां तवे पर गुब्बारे की तरह फूलती हैं और खाने वालों की तारीफ अपने आप मिल जाती है.

Easily Prepare Dough For Chapati Easily Prepare Dough For Chapati

घर की रसोई में स्वादिष्ट खाना बनाना भले ही एक हुनर हो, लेकिन रोज़ाना आटा गूंथना अक्सर सबसे थकाऊ काम लगने लगता है. खासतौर पर महिलाओं के लिए सुबह-शाम चूल्हे के पास खड़े होकर आटा गूंथना किसी चुनौती से कम नहीं होता. इस प्रक्रिया में पसीना, हथेलियों में दर्द और समय की बर्बादी आम बात है. ऊपर से अगर आटा सही न गूंथे तो रोटियां भी सख्त और बेस्वाद बन जाती हैं. लेकिन अब इस झंझट को अलविदा कहने का वक्त आ गया है.

आज हम आपको ऐसे दो आसान और कारगर तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना हाथ लगाए और बिना किसी महंगी मशीन के चुटकियों में बढ़िया आटा तैयार कर सकती हैं. इन तरीकों से गूंथा गया आटा इतना मुलायम और लचीला होता है कि रोटियां तवे पर गुब्बारे की तरह फूलती हैं और खाने वालों की तारीफ अपने आप मिल जाती है.

मिक्सी से गूंथें झटपट आटा
पहले तरीके में आपको अपनी रोज़मर्रा की मिक्सी का सहारा लेना है. इसके लिए मिक्सी का जार लें और उसमें दो कप गेहूं का आटा डालें. अब एक कप पानी अलग रखें, जो आटे की मात्रा से लगभग आधा हो. पहले आधा कप पानी जार में डालकर मिक्सी को कुछ सेकंड चलाएं. फिर जार खोलकर बाकी पानी डालें और दोबारा मिक्सी चला दें. जब आप ढक्कन हटाएंगी, तो पाएंगी कि आटा पूरी तरह गूंथ चुका है. इसे बस जार से निकालकर एक जगह इकट्ठा कर लें और आपका काम खत्म.

बेलन या विस्कर का स्मार्ट तरीका
अगर आप मिक्सी का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो दूसरा तरीका और भी दिलचस्प है. इसके लिए एक गहरा बर्तन लें, उसमें एक कप आटा और स्वादानुसार नमक डालें. अब आटे की मात्रा से आधा पानी धीरे-धीरे मिलाएं और बेलन या विस्कर की मदद से गोल-गोल घुमाते रहें. आप देखेंगे कि बिना हाथ लगाए आटा अपने आप जुड़ने लगेगा. यह न तो बर्तन में चिपकेगा और न ही सख्त होगा. अंत में इसे प्लेट में निकालकर हल्का सा सेट करें और कुछ देर के लिए ढककर रख दें.

नरम रोटियों का आसान राज़
इन दोनों तरीकों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आटा बेहद सॉफ्ट और लचीला बनता है. सही तरीके से गूंथा गया आटा रोटियों को अपने आप फूलने में मदद करता है. इससे न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि हथेलियों के दर्द से भी हमेशा के लिए राहत मिलती है.

रसोई का उबाऊ काम बने मजेदार
ये आसान ट्रिक्स रसोई के सबसे उबाऊ काम को भी आसान और मजेदार बना देती हैं. खासतौर पर पाली की महिलाएं इन तरीकों को अपनाकर अपनी रोटियों को और भी नरम, स्वादिष्ट और परफेक्ट बना सकती हैं. अगली बार जब आप रसोई में जाएं, तो इन आसान उपायों को ज़रूर आज़माएं और मेहनत कम, आराम ज़्यादा पाएं.