scorecardresearch

How To Get Png Connection: घर बैठे ऐसे करें PNG कनेक्शन के लिए अप्लाई, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

PNG कनेक्शन लेने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके में यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं. इसके लिए संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना पिनकोड डालकर जानकारी ली जा सकती है.

How to Apply for PNG Connection How to Apply for PNG Connection
हाइलाइट्स
  • PNG कनेक्शन कैसे ले सकते हैं?

  • घर बैठे कनेक्शन लेने की ये है प्रक्रिया

मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को तेजी से बढ़ावा दे रही है. जहां यह सुविधा उपलब्ध है, वहां एलपीजी सिलेंडर बंद करने की तैयारी भी शुरू हो गई है. ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि PNG कनेक्शन कैसे लिया जाए, इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है और पूरी प्रक्रिया क्या है. चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस...

PNG को बढ़ावा क्यों दे रही सरकार?
सरकार का मानना है कि पाइप्ड नेचुरल गैस एलपीजी के मुकाबले ज्यादा भरोसेमंद और आसान विकल्प है. हाल ही में वैश्विक परिस्थितियों, खासकर खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के कारण गैस सप्लाई प्रभावित हुई है. ऐसे में PNG को लगातार सप्लाई और कम लॉजिस्टिक झंझट के कारण बेहतर विकल्प माना जा रहा है.

PNG नहीं अपनाने पर LPG बंद
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी नए नियम के अनुसार, जिन इलाकों में PNG उपलब्ध है, वहां तीन महीने के अंदर कनेक्शन लेना जरूरी होगा. अगर उपभोक्ता ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है.

अपने शहर में PNG कैसे चेक करें?
PNG कनेक्शन लेने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके में यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं. इसके लिए संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना पिनकोड डालकर जानकारी ली जा सकती है. हर शहर में अलग-अलग कंपनियां PNG सेवा देती हैं, जैसे दिल्ली-एनसीआर में IGL, मुंबई में MGL और गुजरात में गुजरात गैस.

PNG कनेक्शन कैसे ले सकते हैं?

  • सबसे पहले उपभोक्ता को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है.

  • आवेदन करते समय पहचान पत्र, पता प्रमाण और घर से जुड़े दस्तावेज जमा करें.

  • इसके बाद कंपनी की टीम साइट का निरीक्षण करेगी और पाइपलाइन व मीटर इंस्टॉल करेगी. सभी सेफ्टी चेक के बाद कनेक्शन चालू कर दिया जाता है.

कितना आता है खर्च?
PNG कनेक्शन के लिए एक सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है, जो आमतौर पर 5,000 से 10,000 रुपए के बीच होता है. यह राशि बाद में रिफंडेबल होती है. इसके अलावा गैस का बिल उपयोग के हिसाब से हर महीने या तय अवधि पर आता है.

कितने दिन में मिल जाता है कनेक्शन?
अगर आपके इलाके में पहले से पाइपलाइन मौजूद है, तो कनेक्शन 7 से 15 दिनों के भीतर शुरू हो सकता है.

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
PNG कनेक्शन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र जरूरी होते हैं. इसके अलावा बिजली बिल या रेंट एग्रीमेंट जैसे एड्रेस प्रूफ, प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात और पासपोर्ट साइज फोटो भी देना होता है. किराएदारों को मकान मालिक का NOC देना जरूरी होता है.

PNG के फायदे क्या हैं?
PNG में सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहती. गैस लगातार पाइप के जरिए मिलती रहती है. साथ ही, यह सुरक्षित और कई मामलों में सस्ती भी होती है.