Indane Gas Booking
Indane Gas Booking
भारतीय घरों में रोजमर्रा गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है. खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाला यह सबसे आम तरीका है. लेकिन मौजूदा समय में गैस सिलेंडर बुकिंग को लोग लेकर काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं. देश में सिलेंडर को लेकर काफी हलचल मची हुई है. कई जगहों पर इसली कालाबाजारी भी हो रही है. इसके अलावा लोग जिस तरह से अभी तक इसे बुक करते आ रहे थे, वह तरीके थोड़े ठप पड़े हुए हैं.
गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फोन नंबर पहले के मुकाबले अब उतनी आसानी से नहीं लग पा रहे हैं. इसके पीछे का एक मुख्य कारण सिलेंडर का अनुपलब्ध होना भी है. लोग दिनभर कंपनी के दिए गए नंबर पर फोन मिलाते रहते हैं और फोन नहीं मिल पा रहे हैं. लेकिन फोन से बुकिंग के अलावा भी सिलेंडर ऑनलाइन व वॉट्सऐप के जरिए भी बुक किया जा सकता है.
इंडेन गैस बुकिंग
अगर आपके पास इंडेन का कनेक्शन है तो आप आसानी से ऑनलाइन सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं. भारत में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाने वाली देश में कई कंपनियां हैं, और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड उनमे से एक है. इंडेन गैस इसी से अंतर्गत आती है.
कैसे बुक होगा सिलेंडर
इंडेन का सिलेंडर बुक करने के लिए आप ऑनलाइन पोर्टल indane.co.in, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर द्वारा एसएमएस, इंडेन गैस आईवीआरएस सर्विस या फिर इंडेन गैस ऐप के जरिए बुक किया जा सकता है. लेकिन आप इसके अलावा वॉट्सऐप के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं.
कैसे करें वॉट्सऐप से बुकिंग
वॉट्सऐप के जरिए बुकिंग करने के लिए सबसे पहली शर्त है कि मेसेज उसी नंबर से भेजा जाए, जो कनेक्शन का रजिस्टर्ड नंबर है. इसके अलावा बुकिंग के लिए बताए गए स्टेप्स फॉलो करें.