scorecardresearch

Gas Saving Hacks: इस एलपीजी संकट में इस तरह बचाएं गैस, ऐसे इस्तेमाल करेंगे तो 30 दिन से ज्यादा चलेगा सिलेंडर

वैश्विक तनाव के चलते भारत में एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें 3000 रुपए तक पहुंच गई हैं, जिससे आम जनता और छोटे कारोबारियों पर भारी बोझ पड़ रहा है. इसी संकट से बचने के लिए आज हम आपको वह तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप महीने में 10 से 15 दिनों की गैस बचा सकते हैं.

Gas Saving Tips and Hacks Gas Saving Tips and Hacks

ईरान, इराक और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. देश में एलपीजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कई जगह गैस की कमी की भी खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जो सिलेंडर पहले ब्लैक में करीब 1000 रुपये में मिल रहा था, उसके लिए लोग अब 3000-3000 रुपये तक देने को तैयार हैं. वहीं कुछ जगहों पर खुदरा गैस 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है. इसके बावजूद बाजार में कमर्शियल सिलेंडरों की कमी बनी हुई है.

बढ़ती कीमतों के कारण कई छोटे होटल बंद हो गए हैं और ठेले वालों का काम भी प्रभावित हुआ है. ऐसे में आम लोगों के लिए गैस बचाना बेहद जरूरी हो गया है. अगर कुछ आसान तरीकों को अपनाया जाए तो महीने में 10 से 15 दिन तक गैस की बचत की जा सकती है.

1. खाना बनाते समय ज्यादातर बर्तन को ढककर रखें
खाना बनाते समय हमेशा बर्तन को ढककर खाना पकाएं. बर्तन को ढकने से, बर्तन का भाप बाहर नहीं निकलता और इससे खाना जल्दी पक जाता है. ऐसा करने से हमेशा गैस कम खर्च होती है और सिलेंडर ज्यादा दिन तक चलता है.

2. प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें
दाल, सब्जी, चावल और आलू के आइट्मस पकाने के लिए ज्यादा तर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर तरीका है. कुकर में खाना जल्दी पकता है और गैस की काफी हद तक बचत होती है.

3. गैस जलाने से पहले सारी तैयारी कर लें
कई बार लोग गैस जलाने के बाद सब्जियां काटना या मसाले ढूंढना शुरू करते हैं. इससे गैस बेवजह जलती रहती है. बेहतर होगा कि गैस चालू करने से पहले सारी तैयारियां कर लें और फिर खाना पकाएं. 

सही आकार का बर्तन इस्तेमाल करें
बर्तन का आकार भी गैस बचाने में अहम भूमिका निभाता है. अगर बर्तन बहुत बड़ा है और उसमें खाना कम पकता है, जिससे गैस ज्यादा खर्च होती है. इसलिए जरूरत के हिसाब से ही बर्तन चुनें. कोशिश करें कि एक साथ ज्यादा टाइम का खाना बना लें. ताकी खाते वक्त केवल गर्म करना पड़े. 

धीमी आंच पर खाना पकाएं
जब खाना उबलने लगे या जब सब्जियां गल जाए, तो आंच हमेशा धीमी कर दें. तेज आंच पर लगातार पकाने से गैस ज्यादा खर्च होती है, जबकि धीमी आंच पर भी खाना आराम से पक जाता है और गैस की बचत भी होती है. 

बर्नर की टाइम-टाइम पर सफाई करें
अकसर गैस बर्नर जब गंदा हो जाता है, या उसमें गंदगी बैठ जाती है तो आंच पीली पड़ने लगती है और गैस ज्यादा खपत होने लगता है. अगर बर्नर गंदा हो गया है तो उसकी समय-समय पर सफाई करते रहें. सफाई के लिए उसके नौजल और छेद को सूई से साफ करते रहे. 

 

ये भी पढ़ें