आधार में फोटो कैसे अपडेट करें
आधार में फोटो कैसे अपडेट करें
How To Update Photo On Aadhaar Card: आधार कार्ड आज हर भारतीय की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज है. बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आधार कार्ड में लगी फोटो पुरानी या खराब हो, तो लोगों को परेशानी होती है. कई लोगों का आधार 8-10 साल पहले बना था, उस समय ली गई फोटो अब उनसे मेल नहीं खाती. बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि उनके आधार कार्ड की फोटो ठीक नहीं है या बहुत पुरानी है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि घर बैठे आप अपने आधार कार्ड की फोटो कैसे अपडेट कर सकते हैं.
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलें...
बता दें कि, UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) आधार जानकारी को अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे आप अपनी फोटो भी बदल सकते हैं. इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आधार कार्ड की फोटो ऑनलाइन नहीं बदली जा सकती. नाम पता या मोबाइल नंबर की तरह फोटो को ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता. फोटो बदलवाने के लिए आपको नजदीकी Aadhaar Enrolment Centre या Aadhaar Seva Kendra जाना होगा.
Aadhaar Enrolment Centre पर आपकी नई फोटो क्लिक की जाती है और बायोमेट्रिक प्रोसेस पूरी होती है. फोटो अपडेट कराने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होता है. यहां My Aadhaar सेक्शन में जाकर Enrollment and Update Forms का ऑप्शन मिलेगा.
इसके बाद आपकी बायोमेट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट और आईरिस) ली जाएगी.
आधार केंद्र पर ही आपकी नई फोटो क्लिक की जाएगी. आपको अपनी फोटो साथ ले जाने की जरूरत नहीं है. फोटो अपडेट करवाने के लिए आपको 100 रुपये का शुल्क देना होगा. जिसमें जीएसटी भी शामिल होता है. प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको एक URN नंबर दिया जाता है.
अपडेट आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एक बार आपकी फोटो अपडेट हो जाने के बाद आमतौर पर 30 दिनों के भीतर, आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर 'मेरा आधार', 'आधार डाउनलोड करें' पर क्लिक कर सकते हैं. वहां आवश्यक जानकारी भरकर आप अपना अपडेटेड ई-आधार (पीडीएफ) डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
फोटो बदलने के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं देना होता है. आधार में फोटो अपडेट होने में आमतौर पर 30 से 90 दिन का समय लग सकता है. इस दौरान आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर URN नंबर डालकर स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: