scorecardresearch

Gas Stove Cleaning: गैस स्टोव की जली सतह से हैं परेशान? मिनटों में जिद्दी दाग मिनटों में होंगे गायब... बस अपनाएं ये उपाय

कई बार रसोई में चाय या दूध का उबलकर गैस पर गिर जाना आम बात है. लेकिन यही छोटी सी लापरवाही बाद में जले हुए जिद्दी दाग का कारण बन जाती है. ऐसे में घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से गैस स्टोव को फिर से चमकाया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे...

Advertisement
Gas Stove Cleaning Gas Stove Cleaning

गैस स्टोव पर जले हुए दूध और चाय के निशान हटाना कई लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है. बार-बार रगड़ने के बाद भी जब दाग नहीं निकलते, तो लोग तेज केमिकल या नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे गैस खराब हो सकता है. हालांकि, कुछ आसान और सुरक्षित घरेलू उपायों से इन जिद्दी दागों को आसानी से साफ किया जा सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जिससे आपका गैस स्टोव एकदम नए जैसा चमक जाएगा.

बेकिंग सोडा
अगर गैस स्टोव पर दूध या चाय जलकर चिपक गई है, तो बेकिंग सोडा काफी मददगार साबित हो सकता है. सबसे पहले गैस को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद दाग वाले हिस्से को हल्का गीला करें और उस पर बेकिंग सोडा छिड़क दें. इसे कुछ मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. फिर मुलायम स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ें. इससे जमी हुई गंदगी ढीली होने लगती है और दाग आसानी से साफ हो सकते हैं. आखिर में साफ गीले कपड़े से स्टोव को पोंछ दें.

जिद्दी दाग के लिए बनाएं बेकिंग सोडा का पेस्ट
अगर दाग ज्यादा पुराना या गहरा हो गया है, तो बेकिंग सोडा में थोड़ा गर्म पानी या नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को जले हुए हिस्से पर अच्छी तरह लगाएं और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद मुलायम स्पंज या ब्रश से धीरे-धीरे साफ करें. इससे जला हुआ दूध नरम हो जाता है और हटाना आसान हो जाता है.

पुराने टूथब्रश से साफ करें कोने
दूध या चाय अक्सर बर्नर के आसपास और छोटे किनारों में भी जम जाती है, जहां स्पंज आसानी से नहीं पहुंच पाता. ऐसे में पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें. बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाने के बाद ब्रश से धीरे-धीरे कोनों और बर्नर के आसपास सफाई करें. इससे मुश्किल जगहों पर जमी गंदगी भी आसानी से निकल सकती है. ध्यान रखें कि सफाई के समय गैस पूरी तरह बंद और ठंडी हो.

सफाई करते समय रखें ये जरूरी सावधानियां
जले हुए दाग हटाने के लिए कभी भी चाकू, ब्लेड या किसी नुकीली चीज से गैस की सतह को न खुरचें. इससे स्थायी खरोंच पड़ सकती है. सफाई शुरू करने से पहले गैस बंद करें और उसके पूरी तरह ठंडा होने का इंतजार करें. बर्नर के आसपास जरूरत से ज्यादा पानी भी न डालें. सबसे अच्छा तरीका यही है कि दूध या चाय गिरने के बाद गैस ठंडी होते ही तुरंत सफाई कर लें. इससे दाग जिद्दी बनने से पहले ही आसानी से हटाए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: