scorecardresearch

How To Clean Switch Boards: पीले पड़ चुके हैं पुराने स्विच बोर्ड? अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके.. फिर दिखेंगे नए जैसे!

अगर स्विच बोर्ड पर पीलेपन की परत जम गई है, तो हम आपको बता दें कि इन्हें चमकाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से ही स्विच बोर्ड को आसानी से साफ किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे...

How To Clean Switchboards At Home How To Clean Switchboards At Home

घर की सफाई करते समय लोग फर्श, फर्नीचर और खिड़कियों पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन स्विच बोर्ड अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं. समय के साथ इन पर धूल, उंगलियों के निशान, तेल और पीलेपन की परत जम जाती है, जिससे पूरा कमरा साफ होने के बावजूद गंदा दिखने लगता है. अच्छी बात यह है कि इन्हें चमकाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से ही स्विच बोर्ड को आसानी से साफ किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे...

सफेद टूथपेस्ट से करें सफाई
अगर स्विच बोर्ड पर हल्की गंदगी या पीलेपन की परत जम गई है, तो साधारण सफेद टूथपेस्ट सबसे आसान उपाय है. पुराने टूथब्रश पर थोड़ा-सा टूथपेस्ट लगाकर स्विच बोर्ड के किनारों और कोनों को धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद सूखे और साफ कपड़े से पोंछ लें. इससे स्विच बोर्ड पहले की तुलना में ज्यादा साफ और चमकदार नजर आएगा.

नींबू और नमक हटाएंगे जिद्दी गंदगी
अगर स्विच बोर्ड पर काफी समय से गंदगी जमी हुई है, तो नींबू और नमक का मिश्रण मददगार साबित हो सकता है. आधे कटे नींबू पर थोड़ा नमक छिड़ककर दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें. नींबू का प्राकृतिक एसिड मैल को ढीला करता है, जबकि नमक हल्के स्क्रबर की तरह काम करता है. सफाई के बाद सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें.

नेल पॉलिश रिमूवर से हटाएं दाग
स्याही के निशान या पुराने काले दाग हटाने के लिए कॉटन पर थोड़ी-सी नेल पॉलिश रिमूवर लेकर दाग वाली जगह को धीरे-धीरे साफ करें. इसमें मौजूद एसीटोन जिद्दी दाग हटाने में मदद करता है. हालांकि इसका इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में करें और पहले किसी छिपी हुई जगह पर टेस्ट जरूर कर लें, ताकि प्लास्टिक की फिनिश खराब न हो.

इन बातों का रखें ध्यान
स्विच बोर्ड की सफाई शुरू करने से पहले बिजली सप्लाई बंद कर दें. हमेशा सूखे हाथों और सूखी जगह पर खड़े होकर ही सफाई करें. गीले कपड़े या ज्यादा पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. किसी भी तरल पदार्थ का उपयोग करने के बाद स्विच बोर्ड पूरी तरह सूखने दें, उसके बाद ही बिजली चालू करें. साथ ही गीले हाथों या नंगे पैर कभी भी स्विच बोर्ड, प्लग या बिजली के तारों को न छुएं. इससे सफाई भी सुरक्षित रहेगी और किसी दुर्घटना का खतरा भी नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: