scorecardresearch

Jagannath Mahaprasad Malpua Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बना लें भगवान जगन्नाथ का फेवरेट 'गुड़ वाला मालपुआ'... बनाना है बेहद आसान!

श्री जगन्नाथ मंदिर में बनने वाले महाप्रसाद के लिए सदियों पुरानी परंपराओं का पालन किया जाता है. यहां प्रसाद बनाने में रिफाइंड चीनी, मैदा जैसी आधुनिक और प्रोसेस्ड चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इसी वजह से मालपुआ तैयार करने के लिए गुड़ और गेहूं के आटे का उपयोग किया जाता है.

malpua malpua

ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद अपनी परंपरा, स्वाद और धार्मिक महत्व के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. छप्पन भोग में शामिल मालपुआ, जिसे स्थानीय भाषा में 'आमलु' भी कहा जाता है, भगवान जगन्नाथ का प्रिय प्रसाद माना जाता है. इसे गुड़, गेहूं के आटे और सात्विक मसालों से तैयार किया जाता है. आइए जानते हैं इसे घर पर आसान तरीके से कैसे बनाया जा सकता है.

मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 कप गुड़
1.5 से 2 कप गेहूं का आटा
2 छोटे चम्मच दूध
4 से 5 केसर के रेशे
खाने वाला कपूर का छोटा टुकड़ा
1 बड़ी इलायची
1 बड़ा चम्मच सौंफ
8 से 10 काली मिर्च के दाने
आवश्यकतानुसार पानी
तलने के लिए घी या तेल

ऐसे तैयार करें मालपुआ
सबसे पहले गुड़ को थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह घुलने दें. अब बड़ी इलायची, सौंफ और काली मिर्च को दरदरा पीस लें. गुड़ के पानी को छानकर उसमें खाने वाला कपूर मिलाएं. इसके बाद धीरे-धीरे गेहूं का आटा डालते हुए बिना गांठ वाला चिकना घोल तैयार करें.
अब इस घोल में पिसा हुआ मसाला, दूध और केसर का पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर घोल को न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला रखें.
एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें. जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तब कलछी की मदद से घोल डालें और धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें. तैयार मालपुए को निकालकर अतिरिक्त घी या तेल हल्का दबाकर निकाल दें.

ऐसे लगाएं भगवान को भोग
गरमा गरम मालपुओं को केले के पत्ते पर सजाएं और ऊपर तुलसी का पत्ता रखकर भगवान जगन्नाथ को भोग लगाएं.
 

ये भी पढ़ें: