scorecardresearch

Water Bottle Cleaning Hack: केवल साफ पानी ही जरूरी नहीं, बल्कि बोतल भी होनी चाहिए क्लीन.. जानें कैसे करें साफ हर टाइप की बॉटल

गर्मियों के मौसम में लोग अपनी सहूलियत के अनुसार पानी की बोतल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बोतल कोई भी हो उसका गंदा होना लाजमी है. बाहर की सफाई तो हो जाती है, लेकिन अंदर की सफाई मुश्किल है लेकिन जरूरी भी है. ऐसे में इनो तरीकों के इस्तेमाल से आप बोतल को आसानी से साफ कर पाएंगी.

Water Bottle Cleaning Water Bottle Cleaning

गर्मी के मौसम में लोगों को काफी ज्यादा प्यास लगती है. ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोग हो, या स्कूल जाने वाले बच्चे सभी को पानी की बोतल की जरूरत पड़ती है. यहां तक कि घर में भी खुद के लिए फ्रिज में पानी की बोतल रखी जाती है. लेकिन गौर करने वाली बात है कि, इस्तेमाल होने वाली बोतल कई तरह की होती है. यह बात बोतल इस्तेमाल करने वाले के ऊपर निर्भर करती है कि वह कैसी बोतल इस्तेमाल रखता है. कोई तांबे की बोतल इस्तेमाल करता है तो कोई स्टील, तो कई कांच या प्लास्टिक की बोतल रखना पसंद करता है. 

रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से इन बोतलों में धीरे-धीरे गंदगी, दाग जमने लगते हैं. साथ ही बदबू आने लगती है. कई बार बोतल का मुंह छोटा होने के कारण अंदर तक सफाई करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग ब्रश का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी बोतल पूरी तरह साफ नहीं हो पाती. अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं तो कुछ आसान घरेलू तरीके आपकी मदद कर सकते हैं. खास बात यह है कि इन तरीकों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और किचन में मौजूद चीजों से ही बोतल चमक उठेगी.

तांबे की बोतल के लिए नींबू और नमक का कॉम्बो
तांबे की बोतल कुछ समय बाद काली पड़ने लगती है और इसके अंदर परत जम जाती है. इसे साफ करने के लिए बोतल में थोड़ा पानी डालें और उसमें नींबू का रस मिला दें. इसके साथ नींबू के कुछ छोटे टुकड़े और थोड़ा सा नमक भी डालें. अब बोतल को अच्छी तरह हिलाएं ताकि यह सारा मिक्सचर अंदर तक पहुंच जाए. इसे करीब 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. बाद में सादे पानी से बोतल धो लें. इससे तांबे की बोतल का कालापन कम होगा और उसकी चमक वापस आने लगेगी.

स्टील की बोतल की स्मेल ऐसे दूर करें
स्टील की बोतल में कई बार पानी की गंदगी जमा हो जाती है और स्मेल आने लगती है. इसे साफ करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा कच्चा चावल बोतल में डालें. अब इसमें गर्म पानी भर दें और बोतल को अच्छी तरह शेक करें. चावल अंदर की गंदगी को रगड़कर साफ करने में मदद करेगा. इसे 15 से 20 मिनट तक छोड़ने के बाद लिक्विड डिशवॉश से धो लें. इससे बोतल एकदम साफ और फ्रेश हो जाएगी.

नाजुक बोतल के लिए आसान तरीका
कांच की बोतल को साफ करना ज्यादा मुश्किल नहीं होता, लेकिन अंदर जमी गंदगी हटाने के लिए सही तरीका जरूरी है. इसके लिए बोतल में थोड़ा पानी, लिक्विड साबुन और एक चम्मच चावल डालें. अब ढक्कन बंद करके बोतल को जोर से हिलाएं. चावल स्क्रब की तरह काम करेगा और अंदर की सफाई कर देगा. इसके बाद साफ पानी से बोतल धो लें. इससे कांच की बोतल बिल्कुल साफ नजर आएगी.

प्लास्टिक की बोतल फेंके नहीं, बल्कि करें साफ
प्लास्टिक की बोतल में अक्सर दाग और बदबू जल्दी जम जाती है. खासकर पतले मुंह वाली बोतलों को साफ करना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में बोतल में थोड़ा सा विनेगर, गुनगुना पानी और थोड़ा चावल डालें. अब बोतल को अच्छे से शेक करें और 15 मिनट तक छोड़ दें. बाद में डिशवॉश लिक्विड से इसे साफ कर लें. इससे बोतल के अंदर जमी गंदगी और बदबू आसानी से निकल जाएगी.