egg and curd for hair
egg and curd for hair
बार-बार सैलून जाकर हेयर स्पा कराना हर किसी के बजट में नहीं होता. एक बार ही हेयर स्पा कराने में 800 से 2,500 रुपये तक खर्च हो जाता है. ऐसे में हर महीने इतना खर्च करना मुस्किल लगता है. अगर आपके किचन में अंडा, दही, एलोवेरा जेल और विटामिन E कैप्सूल मौजूद हैं, तो आप घर पर ही ऐसा हेयर स्पा तैयार कर सकते हैं जो बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करता है. यह हेयर मास्क बालों को मुलायम, चमकदार और फ्रिज-फ्री बनाता है.
हेयर स्पा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
1 अंडा
3-4 बड़े चम्मच दही
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
1 विटामिन E कैप्सूल
इन सभी चीजों को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए.
अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं. करीब 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें. इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. चाहें तो अंत में हल्का कंडीशनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
बालों को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?
1. बालों को मिलेगा भरपूर प्रोटीन
अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. यह बालों की बाहरी परत को मजबूत बनाने और टूटने की समस्या कम करने में मदद कर सकता है. कमजोर और डैमेज बालों के लिए यह फायदेमंद नुस्खा माना जाता है.
2. रूखे बाल होंगे मुलायम
दही में मौजूद फैट और लैक्टिक एसिड बालों को मॉइश्चर देने में मदद करते हैं. इससे ड्राई और बेजान बालों में नमी बनी रहती है और वे ज्यादा सॉफ्ट महसूस होते हैं.
3. बाल उलझेंगे कम
एलोवेरा जेल बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है. इससे बालों का फ्रिज कम हो सकता है और वे आसानी से मैनेज होने लगते हैं.
4. बालों में आएगी नेचुरल शाइन
विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो बालों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है. नियमित देखभाल के साथ इससे बालों में प्राकृतिक चमक आ सकती है.
5. स्कैल्प को मिलेगा पोषण
दही और एलोवेरा का मिक्सचर स्कैल्प को ठंडक और नमी देने में मदद करता है. इससे ड्राई स्कैल्प और हल्की खुजली जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है.
बालों को मजबूत रखने के आसान टिप्स
प्रोटीन से भरपूर डाइट लें, अंडा, दाल, पनीर, सोया, दूध और ड्राई फ्रूट्स खाएं, बाल मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं.
हफ्ते में 2-3 बार अपने हेयर टाइप के अनुसार माइल्ड शैंपू से बाल धोएं.
नारियल, बादाम या रोजमेरी तेल से सप्ताह में 1-2 बार हल्की मसाज करें.
बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें, इससे बालों की नमी बनी रहती है.
गीले बालों में जोर से कंघी न करें, पहले बालों को हल्का सूखने दें, फिर चौड़े दांत वाली कंघी से सुलझाएं.
हर 6-8 हफ्ते में ट्रिमिंग कराएं. इससे दोमुंहे बाल कम होते हैं और बाल स्वस्थ दिखते हैं.