scorecardresearch

फट गया या खो गया Driving License? मोबाइल से 2 मिनट में करें डाउनलोड, जानें सबसे आसान तरीका

कई बार होता है कि डीएल खो जाता है, या फिर कट-फट जाता है. ऐसे में आप अपना डिजिटल लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं. जो पूरी तरह से फिजिकल लाइसेंस की तरह वैध होता है.

डाउनलोड करें डिजिटल डीएल डाउनलोड करें डिजिटल डीएल

अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस फट गया है या खो गया है, तो नया बनवाने के लिए तुरंत RTO जाने की जरूरत नहीं है. सरकार ने ऐसे कई तरीके दिए हैं, जिनसे आप कुछ मिनटों में फोन पर ही डिजिटल DL डाउनलोड कर सकते हैं. ड्राइविंग लाइसेंस (DL) एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसके बिना आप वाहन नहीं चला सकते. लेकिन कई बार यह फट जाता है, इसकी छपाई हल्की पड़ जाती है या फिर यह कहीं खो जाता है. ऐसे में कैसे करेंगे आप इसे डाउनलोड.

DigiLocker से करें डाउनलोड

अगर आप डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करना चाहते हैं, तो DigiLocker सबसे आसान तरीका है. इसके लिए अपने फोन में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट खोलकर अपने अकाउंट में लॉग-इन करें.

इसके बाद सर्च बार में Driving License लिखकर खोजें. अब अपने राज्य के परिवहन विभाग को चुनें और अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें. कुछ ही सेकंड में आपका लाइसेंस DigiLocker अकाउंट में दिखाई देने लगेगा. इसे आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर सीधे फोन में दिखा सकते हैं.

WhatsApp पर भी मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

अगर आप कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो WhatsApp के जरिए भी अपना ड्राइविंग लाइसेंस पा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले 9013151515 नंबर अपने फोन में सेव करें और इस पर Hi या Hello भेजें. इसके बाद DigiLocker Services का विकल्प चुनें. OTP से पहचान की पुष्टि करने के बाद आपके DigiLocker में मौजूद सभी डॉक्यूमेंट दिखाई देंगे. यहां Driving License चुनते ही उसका PDF सीधे WhatsApp पर डाउनलोड किया जा सकता है.

mParivahan ऐप से बनाएं डिजिटल DL

सरकार का mParivahan ऐप भी ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने का आसान तरीका है. ऐप इंस्टॉल करने के बाद लॉग-इन करें और Create Virtual DL विकल्प पर जाएं. अब अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि भरें. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर QR Code वाला डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करके आप बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं.