how to open kitchen sink
how to open kitchen sink
किचन के सिंक के नीचे से पानी टपकना एक छोटी समस्या जरूर लग सकती है, लेकिन अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया जाए तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. लगातार होने वाला रिसाव किचन कैबिनेट, फर्श और आसपास रखे सामान को खराब कर सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंक ट्रैप की लीकेज को बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही ठीक किया जा सकता है. हालांकि, लीकेज की सही वजह की पहचान होना जरूरी है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस समस्या से कैसे निजात पाया जा सकते हैं.
सबसे पहले जानें लीकेज की असली वजह
प्लंबिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार सिंक ट्रैप, जिसे पी-ट्रैप भी कहा जाता है, में लीकेज की सबसे आम वजह ढीले कनेक्शन, घिस चुके वॉशर, पाइप की गलत फिटिंग या पुराने और टूटे हुए पार्ट्स होते हैं. इसलिए किसी भी मरम्मत से पहले यह पता लगाना जरूरी है कि पानी आखिर किस जगह से निकल रहा है.
लीकेज चेक करने का आसान तरीका
जांच शुरू करने से पहले पूरे सिंक ट्रैप को सूखे कपड़े से अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद सिंक के नीचे एक बाल्टी रखें और कुछ मिनट तक गर्म पानी चलाएं. अब हर कनेक्शन को ध्यान से देखें. जरूरत पड़े तो टॉर्च की मदद लें. कई बार पानी ऊपर की किसी जगह से रिसता है और नीचे किसी दूसरे हिस्से से टपकता है, जिससे असली समस्या समझना मुश्किल हो जाती है.
ढीले कनेक्शन और खराब वॉशर को करें ठीक
अगर लीकेज स्लिप-जॉइंट नट्स के पास दिखाई दे रही है तो सबसे पहले उसे हाथ से कसकर देखें. जरूरत होने पर प्लायर की मदद लें. हालांकि बहुत ज्यादा कसने से प्लास्टिक फिटिंग टूट सकती है या वॉशर खराब हो सकता है. यदि नट्स कसने के बाद भी पानी टपकता रहे तो वॉशर की जांच करें. समय के साथ वॉशर सख्त या चपटे हो जाते हैं, जिससे सीलिंग सही नहीं बन पाती. ऐसे में नया वॉशर लगाना सबसे आसान और कम खर्च वाला उपाय है.
ट्रैप में दरार हो तो बदलें पूरा पार्ट
अगर पी-ट्रैप में दरार आ गई है या धातु का पाइप जंग खा चुका है तो केवल मरम्मत करने की बजाय पूरा ट्रैप बदलना बेहतर विकल्प माना जाता है. बाजार में कम कीमत पर पीवीसी पी-ट्रैप आसानी से मिल जाते हैं, जिनमें जंग लगने का खतरा भी नहीं होता. नया ट्रैप लगाते समय सभी वॉशर सही दिशा में लगाएं और पाइप की अलाइनमेंट का विशेष ध्यान रखें. अगर बार-बार लीकेज हो रही है या फिटिंग के धागे खराब हो चुके हैं तो पूरी असेंबली बदलना ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक टिकने वाला समाधान साबित होता है.
ये भी पढ़ें: