Tanning Of Hands
Tanning Of Hands
गर्मियों में तेज धूप और बाहर की धूल-मिट्टी का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर दिखाई देता है. खासकर हाथों पर टैनिंग जल्दी हो जाती है, क्योंकि हाथ लगातार सूरज की किरणों के संपर्क में रहते हैं. धूप की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा की रंगत को गहरा बना देती हैं, जिससे हाथ काले और बेजान दिखने लगते हैं.
कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगी क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार घरेलू उपाय ज्यादा असरदार साबित होते हैं. कुछ आसान नुस्खे त्वचा की टैनिंग को कम करके हाथों को फिर से साफ और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं.
वायरल घरेलू नुस्खा जो तेजी से हटाए टैनिंग
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खास घरेलू नुस्खा काफी वायरल हो रहा है. इसे बनाने के लिए नींबू का रस, थोड़ा शैम्पू, ईनो और टूथपेस्ट की जरूरत होती है. सबसे पहले एक कटोरी में ताजा नींबू का रस निकालें. फिर उसमें थोड़ा शैम्पू, आधा पैकेट ईनो और थोड़ा टूथपेस्ट मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. जब यह मिक्सचर थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसे हाथों पर लगाएं. करीब 10 से 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. नींबू में मौजूद ब्लीचिंग गुण त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करते हैं.
चावल का आटा और ग्रीन टी से पाए ग्लोइंग स्किन
कोरियन ब्यूटी ट्रेंड में चावल के आटे का इस्तेमाल काफी लोकप्रिय हो चुका है. यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है. वहीं ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स धूप से खराब हुई त्वचा को रिपेयर करने का काम करते हैं. इस पैक को बनाने के लिए पहले ग्रीन टी बैग को पानी में उबाल लें और पानी ठंडा होने दें. अब दो चम्मच चावल के आटे में यह पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को हाथों पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद ग्रीन टी के पानी से हाथ हल्के-हल्के स्क्रब करते हुए साफ करें. इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा फ्रेश दिखने लगती है.
दादी-नानी का पुराना लेकिन असरदार उपाय
पुराने समय से आलू और मसूर दाल का इस्तेमाल त्वचा की सफाई के लिए किया जाता रहा है. आलू में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम त्वचा की टैनिंग और पिग्मेंटेशन को हल्का करने में मदद करते हैं. वहीं मसूर दाल डेड स्किन हटाने का काम करती है. इस उपाय को बनाने के लिए मसूर दाल को पीसकर उसका पाउडर बना लें. अब इसमें ताजे आलू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पैक को हाथों पर 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें.