Air Cooler Smell Removal
Air Cooler Smell Removal
गर्मी का मौसम आते ही ज्यादातर घरों में कूलर लग जाता है. एसी के मुकाबले कम बिजली खर्च और अच्छी ठंडक देने की वजह से लोग कूलर को ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन कई बार कूलर से ठंडी हवा के बजाय सड़ी मछली जैसी बदबू आने लगती है, जिससे पूरा कमरा बहबू से भर जाता है.
अगर आपके कूलर से भी ऐसी बदबू आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है कुछ आसान और सस्ते उपाय अपनाकर आप इसे ठीक कर सकते हैं.
क्यों आती है कूलर से बदबू?
कूलर में लंबे समय तक पानी जमा रहने से उसमें बैक्टीरिया और काई बनने लगती है. इसके अलावा गंदे कूलिंग पैड, धूल-मिट्टी और खराब पानी भी बदबू का कारण बनते हैं. जब यही पानी बार-बार घूमता है तो हवा के साथ बदबू भी कमरे में फैल जाती है.
1. नीम की पत्तियों से दूर करें बदबू
नीम को प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल माना जाता है. कूलर के पानी में कुछ ताजी नीम की पत्तियां डाल दें. यह पानी में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करती हैं और बदबू को दूर करने में मदद करती हैं. साथ ही, नीम की हल्की खुशबू हवा को ताजा बना देती है. यह तरीका बिल्कुल देसी और सस्ता है.
2. बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल
कूलर के पानी में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नींबू का रस मिला दें. बेकिंग सोडा बदबू को सोखने का काम करता है, जबकि नींबू की खुशबू पानी को फ्रेश बनाती है. यह मिश्रण कूलर के अंदर जमी गंदगी को भी धीरे-धीरे साफ करता है. हफ्ते में 1-2 बार ऐसा करने से बदबू दोबारा नहीं आती.
3. नमक और फिटकरी डालें
अगर आप और भी आसान और सस्ता उपाय चाहते हैं तो कूलर के पानी में थोड़ा सा नमक और एक छोटा टुकड़ा फिटकरी (alum) डाल दें. फिटकरी पानी को साफ रखने में मदद करती है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है. वहीं नमक बदबू पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करता है. यह तरीका गांवों में काफी समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है और काफी असरदार माना जाता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
कूलर की नियमित सफाई भी जरूरी है. हर 2-3 दिन में पानी बदलें और हफ्ते में एक बार कूलर टैंक को अच्छी तरह साफ करें. कूलिंग पैड अगर बहुत गंदे हो गए हैं तो उन्हें धो लें या बदल दें. कूलर को ऐसी जगह रखें जहां हवा का सही सर्कुलेशन हो.
ये भी पढ़ें: