scorecardresearch

घर में हर जगह दिख रही है छिपकली? ये हैक्स अपना लीजिए दोबारा घर में लौट कर नहीं आएगी

छिपकली से लोग अकसर परेशान रहते हैं. गलती से कहीं यह दीवार पर चिपकी मिल जाए तो मन अलग से खराब होता है. आज हम आपको इसको भगाने का आसान और असरदार तरीका बताने जा रहे हैं, जो कमाल की है. इसको अगर आप फॉलो कर लेते हैं तो घर में छिपकली वापिस नहीं आती.

छिपकली को भगाने का तरीका छिपकली को भगाने का तरीका

घर में पाई जाने वाली छिपकली ऐसे तो सांपों की तरह जहरीली नहीं होती. लेकिन छिपकली के शरीर और मल में साल्मोनेला (Salmonella) नामक का हानिकारक बैक्टीरिया पाया जाता है, जिसके चलते अगर वह गलती से खाने में गिर जाएं तो फूड पॉइजनिंग, गंभीर दस्त, उल्टी और पेट में इंफेक्शन जैसी गंभीर समस्या हो सकती है. छिपकली पर मौजूद बैक्टीरिया से स्किन एलर्जी तक हो सकता है. 

मोर पंख का करें इस्तेमाल
बहुत लोग छिपकली को भगाने के लिए केमिकल स्प्रे, फिनॉयल या घरेलू उपाय करते हैं, लेकिन ज्यादातर इनका असर या तो कम पड़ जाता है या थोड़े समय बाद छिपकली फिर से घर में लौट आती है.
ऐसे में मोर का पंख (Peacock Feather) एक बेहद आसान, सस्ता और असरदार तरीका माना जाता है. यह उपाय पीढ़ियों से घरों में इस्तेमाल होता आया है और आज भी लोग इसे फायदेमंद मानते हैं.

मोर का पंख कैसे भगाता है छिपकली?
छिपकली मोर के पंख को देखकर असहज महसूस करती है. माना जाता है कि वह मोर को अपना दुश्मन समझती है. मोर का पंख दिखते ही छिपकली उस जगह से दूर हट जाती है और समय के साथ उस जगह पर वापस आना भी बंद कर देती है. यह एक नॉन-टॉक्सिक, सुरक्षित और 100% नेचुरल तरीका है, जो घर के वातावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता.

कैसे करें इसका उपयोग?
मोर के पंख का सही तरीके से उपयोग करेंगे तो छिपकली फिर घर में टिक नहीं पाएगी. आप इसे घर में इन जगहों पर लगा सकते हैं-
दीवारों के किनारों पर
कमरे के कोनों में
ट्यूब लाइट या बल्ब के ऊपर
किचन की दीवारों या अलमारी के पास
खिड़की और दरवाजों के ऊपर
पंख को इस तरह लगाएं कि वह हवा के हल्के झोंके में हिले. इससे छिपकली और ज्यादा डरती है और उस जगह से दूरी बनाए रखती है.

कुछ और छोटे उपाय जो मदद करेंगे
मोर के पंख के साथ-साथ कुछ और चीजें भी छिपकली को आने से रोकती हैं-
घर में अंधेरा रहने दें. लाइट के तरफ छिपकली दौड़ती है.
दीवारों पर नमी या गंदगी जमा न होने दें.
खाने की चीजें खुली न छोड़ें.
छिपकली के छिपने वाली जगहों को साफ करते रहें, ताकि उन्हें रुकने की जगह न मिले.

ये भी पढ़ें