Easy remedy to get rid of rats
Easy remedy to get rid of rats
Easy remedy to get rid of rats: चूहों के आतंक से लगभग हर कोई परेशान होता है. चूहे खाने की चीजों में मुंह लगाना, कपड़े काटना और जगह-जगह मल करते हैं, जिससे न केवल सामान का नुकसान होता है, बल्कि इनकी वजह से बीमारियां फैलने का डर भी रहता है. ऐसे में अगर आप भी घर में बढ़ते चूहों के आतंक से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसी आसान और असरदार ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से चूहे घर से कोसों दूर भाग जाएंगे और दोबारा लौटने की हिम्मत भी नहीं करेंगे.
पुदीना
चूहों को पुदीने की खुशबू बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है. इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको बस कॉटन में पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें डालकर उसे किचन, स्टोर रूम, अलमारी या उन जगहों पर रख दें जहां चूहों का आना-जाना ज्यादा होता है. इसकी तेज महक से चूहे घर से दूर भागने लगते हैं.
प्याज
चूहों को प्याज की तीखी गंध पसंद नहीं होती. इसके लिए आपको अपने घर के कोने, किचन, अलमारी या चूहे की आने-जाने वाली जगह पर प्याज का एक टुकड़ा रख देना है.
काली मिर्च
अपने घर से कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने का यह सबसे सस्ता तरीका है, काली मिर्च छिड़कना. ये पौधों से जानवरों को दूर रखने का एक पुराना तरीका है. घर के मेन दरवाजे पर और कोनों पर काली मिर्च छिड़कें. इससे चूहे दूर भाग जाएंगे.
लौंग या लौंग का तेल
चूहों को लौंग पसंद नहीं होती. इसलिए लौंग का एक गुच्छा मलमल के कपड़े में लपेटकर चूहों के बिल के पास रख दें.
लहसुन
बारीक कटे लहसुन को पानी में मिलाकर आप खुद ही चूहों को भगाने वाला मिश्रण बना सकते हैं. आप चाहें तो घर के प्रवेश द्वारों पर लहसुन की कलियां भी रख सकते हैं.
फिटकरी
चूहों को फिटकरी की स्मेल बिल्कुल भी पसंद नहीं होती. ऐसे में आप भी चूहों से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी की मदद ले सकते हैं. इस तरकीब को आजमाने से चूहे न सिर्फ घर छोड़ देंगे बल्कि दोबारा वापस भी नहीं आएंगे. इसके लिए पहले फिटकरी को पीस लें और पाउडर तैयार कर लें. इसके बाद इस पाउडर का एक घोल तैयार कर लें, फिर इस घोल को उन जगहों पर स्प्रे करें जहां चूहे अक्सर देखे जाते हों या जिन जगहों पर चूहे रह रहे हों. ऐसा करने से चूहे उन जगहों को छोड़कर बाहर भाग जाते हैं.
ये भी पढ़ें: