चूहों को भगाने का तरीका
चूहों को भगाने का तरीका
घर में चूहों का होना एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या हैं. खासकर रसोई में तो ये ऐसा आतंक मचाते हैं, जिससे देखते- देखते खाने-पीने की चीजें कुतर कर खराब देते हैं. कभी-कभी तो ये अलमारी में घुसकर कपड़ों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं. ऐसे में कई लोग बाजार की दवाइयों का सहारा लेते हैं, जो बच्चों के लिए भी खतरे से कम नहीं होता. साथ ही अगर इन्हें खा कर चूहे घर में मर गएं तो समझो पूरे घर में बदबू फैलना तय है.
लेकिन अगर आप एक सुरक्षित, नेचुरल और असरदार तरीका ढूंढ रहे हैं, तो रसोई में मौजूद कुछ चीजों से बनी यह पोटली चूहों को भागने में असरदार तरीके से काम करती है.
1. चूहे भगाने वाली पोटली कैसे बनाएं?
अगर चूहों ने घर की शांति खराब कर रखी है, तो यह आसान घरेलू उपाय आपके बहुत काम आ सकती है. इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगता है और असर कई दिनों तक रहता है.
क्या-क्या चाहिए?
5 से 7 लौंग
1 टुकड़ा दालचीनी
3 से 4 चक्रफूल
थोड़ा लाल मिर्च पाउडर
कैसे बनाएं पोटली?
नेट या मलमल का एक छोटा कपड़ा लें.
उसमें लौंग, दालचीनी, चक्रफूल और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालें.
सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं.
कपड़े को पोटली की तरह बांधकर एक छोटी-सी पुड़िया तैयार कर लें.
ऐसे ही पुड़िया 10 से 12 तैयार कर लें.
इसे घर में कहां रखें?
इस पोटली को उन जगहों पर रखें जहां चूहे अकसर आते हैं, जैसे, रसोई के कोने, गैस सिलेंडर के आसपास, फ्रिज के पीछे, अलमारी या स्टोररूम में, सिंक के नीचे. इन चीजों की तेज खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. वे वहां रुकते भी नहीं, कुछ ही देर में दुम दबाकर बाहर भाग जाते हैं.
15 से 20 दिन तक इसकी खुशबू बनी रहती है. उसके बाद पोटली खोलकर दोबारा लाल मिर्च और दालचीनी डालकर इसे रिफ्रेश कर सकते हैं. आप देखेंगे कि चूहे खुद ही घर में आना छोड़ देंगे.
ये भी पढ़ें