AI Generated Image
AI Generated Image
दीमक को साइलेंट किलर भी कहा जाता है. यह धीरे-धीरे लकड़ी के फर्नीचर को अंदर से इतना कमजोर कर देती है कि कई बार नुकसान का पता तब चलता है, जब चीजें पूरी तरह खराब हो चुकी होती हैं. खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में दीमक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है.
घर में रखे सोफा, बेड, अलमारी, दरवाजे और लकड़ी के दूसरे सामान इसकी चपेट में आसानी से आ जाते हैं. ऐसे में लोग अक्सर महंगे केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी बेहद असरदार साबित हो सकते हैं.
सिरका और नींबू का कॉम्बिनेशन
अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए दीमक से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सफेद सिरका और नींबू का रस आपके बहुत काम आ सकता है. इसके लिए एक कप सफेद सिरके में दो नींबू का रस अच्छी तरह मिला लें. अब इसको स्प्रे बोतल में भरकर दीमक वाली जगहों पर छिड़कें.
जहां दीमक की मिट्टी की लाइनें या छोटे छेद दिखाई दें, वहां इसका इस्तेमाल जरूर करें. सिरके और नींबू की तेज एसिडिक प्रॉपर्टीज दीमक को खत्म करने में मदद करती हैं और धीरे-धीरे उनका असर कम होने लगता है.
नमक और गर्म पानी से का उपाय
अगर आप बेहद आसान और सस्ता घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो नमक और गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए बराबर मात्रा में नमक और गर्म पानी मिलाकर घोल तैयार करें. अब इसे स्प्रे या सीरिंज की मदद से दीमक के छेदों में डालें. नमक दीमक के शरीर में नमी खत्म कर देता है, जिससे वे मरने लगती हैं.
नीम का तेल रखेगा दीमक को दूर
नीम का तेल नेचुरल तरीके से कीड़े-मकोड़ों को दूर भगाने में काफी मददगार होता है. अगर लकड़ी के फर्नीचर पर नियमित रूप से नीम का तेल लगाया जाए, तो दीमक वहां टिक नहीं पाती. सबसे अच्छी बात यह है कि यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे फर्नीचर को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता.