How To Clean Mop
How To Clean Mop
रोजमर्रा की घर की सफाई में इस्तेमाल होने वाला पोछा हमारे घर की सफाई तो कर देता है, लेकिन इस बीच वह खुद काफी काला हो जाता है. पोछे के साथ एक परेशानी बहुत बड़ी है कि जब वह गंदा हो जाता है तो उसमें से एक ऐसी स्मेल आती है, जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है. इस स्मेल के पीछे पोछे में मौजूद गंजगी और उसमें मौजूद बैक्टीरिया होते हैं. साथ ही जब तक उसमें नमी रहती है बैक्टीरिया पनपता रहता है.
ऐसे में जरूरी हो जाता है कि पोछे को सही से साफ किया जाए. लोग कोशिश तो पूरी करते हैं कि वह पोछे को अच्छे से छो दें, लेकिन फिर भी कसर रह जाती है. इस कसर को दूर करने के लिए आप इन हैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिनकी मदद से पोछे की कालिक और उसके अंदर मौजूद बैक्टीरिया पोछे से दूर हो जाएंगे. साथ ही स्मेल से भी छुटकारा मिल जाएगा.
नमक से छुटेगी बैक्टीरिया की जड़ें
पोछे को आमतौर पर लोग सिर्फ नॉर्मल पानी में धोते हैं. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बैक्टीरिया से भी छुटकारा मिल जाए, तो इसके लिए आप पोछे को गर्म पानी में साफ करें. साथ ही गर्म में पोछा साफ करने से पहले पानी में थोड़ा नमक मिला लें. अब इस पानी में पोछे को साफ करें. इस पानी की मदद से पोछे से बैक्टीरिया को दूर करने में मदद मिलती है.
ऐसे दूर करें स्मेल
पोछे से स्मेल को दूर को दूर करने के लिए आप एक आसान हैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप एक बाल्टी पानी में पानी में सफेद सिरका मिला दें. फिर इस पानी के अंदर पोछे को आधे घंटे के लिए भिगो दें. ऐसा करने से पोछे में मौजूद जर्म्स किल हो जाते हैं, जिनकी वजह से स्मेल आती है. जब जर्म्स मर जाएगें, तो स्मेल भी नहीं आएगी.
पोछा सूखाने का तरीका
अक्सर लोग पोछे को सही तरीके से नहीं सूखाते हैं, जिसकी वजह से पोछे में नमी रह जाती है. जिसके चलते उसमें बैक्टीरिया पनपने लगता है. जिसके चलते उसमें से स्मेल भी आती है. इसके लिए जरूरी है कि आप जब भी पोछे को धोएं, तो उसे किसी खुली हवादार जगह में सुखाएं. इसके लिए सबसे बेहतर है कि आप उसे धूप में सुखाएं. ऐसा करने से वह अच्छी तरह से सूख जाता है. जिससे उसके अंदर की नमी खत्म हो जाती है और बैक्टीरिया को पनपने का समय नहीं पाता है. साथ ही पोछे से स्मेल भी नहीं आती है.