whiteheads home remedies
whiteheads home remedies
चेहरे पर छोटे-छोटे व्हाइटहेड्स दिखने लगें तो पूरी स्किन का लुक खराब नजर आने लगता है. खासकर नाक, ठुड्डी और माथे के आसपास इनकी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. व्हाइटहेड्स दरअसल बंद पोर्स होते हैं, जिनमें तेल, डेड स्किन सेल्स और गंदगी जमा हो जाती है. कई लोग इन्हें हटाने के लिए स्क्रब और अलग-अलग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर किसी को इससे फायदा नहीं मिलता. कुछ आसान घरेलू उपायों से भी इनकी समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है. चलिए जानते हैं कैसे...
क्यों होते हैं व्हाइटहेड्स?
व्हाइटहेड्स होने की कई वजहें हो सकती हैं. हार्मोनल बदलाव, ज्यादा ऑयली स्किन, अधिक मेकअप और पसीने के कारण पोर्स बंद हो सकते हैं. जब इन पोर्स में तेल और डेड स्किन जमा होने लगती है, तो छोटे-छोटे सफेद दाने नजर आने लगते हैं.
एलोवेरा और नींबू
एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर व्हाइटहेड्स वाली जगह पर लगाएं. इसे करीब 5 से 10 मिनट तक रखने के बाद पानी से चेहरा धो लें. नींबू संवेदनशील त्वचा में जलन कर सकता है, इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
शहद से करें देखभाल
शहद त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है. थोड़ा सा शहद लेकर उसे हल्का गुनगुना करें और प्रभावित जगह पर लगाएं. करीब 15 से 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें.
हल्दी और शहद का पेस्ट
आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे या व्हाइटहेड्स वाली जगह पर करीब 15 मिनट लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें. अगर किसी नुस्खे से जलन या लालिमा हो, तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें.
ये भी पढ़ें: