AI Generated Image
AI Generated Image
भारत की हर रसोई में लहसुन का इस्तेमाल तो आम तौर पर होता ही है. यानी हर हफ्ते के लिए आपको बाजार से लहसुन लाना पड़ेगा. लेकिन क्या हो अगर आपको रोज ही ताजा लहसुन मिले तो? इसमें हैरानी की बात नहीं, आप आसानी के साथ घर में लहसुन का पौधा लगा सकते हैं, और जब जरूरत पड़े सीधा फ्रेश लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
खास बात हैं कि इसके पौधे को लगाने के लिए ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं पड़ती. आप आसानी के साथ इसे बालकनी में लग सकते हैं. इसके लिए बड़े खेत या बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती. आप गमले में ही लहसुन की कलियां लगाकर इसे उगा सकते हैं. बस अगर ध्यान रखना है तो सही मिट्टी, पानी और धूप का, जिससे लहसुन एकदम शानदार मिले.
पौधा लगाने के लिए कैसे गमले की पड़ेगी जरूरत?
लहसुन का पौधा लगाने के लिए ऐसा गमला चुनें जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद हों. साथ ही गमला बहुत छोटा नहीं होना चाहिए. करीब 8 से 12 इंच गहरा गमला इसके लिए अच्छा होता है. अगर आप एक से ज्यादा पौधे लगाना चाहते हैं, तो बड़े गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं.
किस तरह की मिट्टी रहेगी बेहतर?
किसी भी पौधे के लिए उसकी मिट्टी बहुत जरूरी होती है. लहसुन के लिए ऐसी मिट्टी अच्छी रहती है जिसमें पानी आसानी से निकल जाए. आप मिट्टी में गोबर की सड़ी खाद या कंपोस्ट मिला सकते हैं. ध्यान रखें कि मिट्टी बहुत ज्यादा चिपचिपी नहीं होनी चाहिए. मिट्टी को हल्का और भुरभुरा रखने से लहसुन की जड़ को फैलने में मदद मिलती है.
कैसे लगाएं लहसुन की कलियां ?
लहसुन का पौधा लगाने के लिए लहसुन की अच्छी और स्वस्थ कलियां चुनें. कलियां लगाते समय ध्यान रखें कि उनका छिलका न उतारें. कलियों को मिट्टी में करीब 2 से 3 सेंटीमीटर गहराई की में लगाएं. कलियां लगाते समय उनका नुकीला हिस्सा ऊपर की ओर रखें. एक गमले में कलियों के बीच थोड़ी दूरी रखें, ताकि पौधों को बढ़ने के लिए काफी जगह मिल सके.
कैसे रखें धूप और पानी का ख्याल?
पौधा केवल एक दिन में फल देने नहीं लगता. उसकी अच्छी देखभाल जरूरी होती है. लहसुन के पौधे को रोज अच्छी धूप की जरूरत होती है. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहां करीब 5 से 6 घंटे धूप मिल सके. पानी देते समय ध्यान रखें कि मिट्टी में पानी जमा न हो. जब ऊपर की मिट्टी थोड़ी सूखी लगे, तभी पानी दें. ज्यादा पानी देने से जड़ खराब हो सकती है.
फौरन न निकालें कभी भी लहसुन?
लहसुन को तैयार होने में कई सप्ताह लग सकते हैं. जब पौधे की पत्तियां पीली होकर सूखने लगें, तो यह संकेत हो सकता है कि लहसुन जमीन के अंदर तैयार हो रहा है. लेकिन इसे निकालने से पहले मिट्टी को थोड़ा सूखने दें. इसके बाद पौधे को सावधानी से बाहर निकालें और लहसुन को कुछ समय सूखने दें. उसके बाद आपको एकदम फ्रेश और ताजा लहसुन मिलेगा. साथ ही आप दोबारा लहुसन को भी उसी गमले में दोबारा लगा सकते हैं.