scorecardresearch

बाजार में बिक रही है नकली हल्दी, इन 3 तरीकों से करें पहचान... दुकानदार नहीं बना पाएगा बेवकूफ

आजकल बाजार में नकली मसालों की भरमार है, वहीं हल्दी में सबसे ज्यादा मिलावट देखने को मिलती है, क्योंकि इसे लेकर लोगों को शक नहीं होता. हालांकि, मिलावटी हल्दी आपके सेहत पर बेहद खराब असर डाल सकती है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि घर पर ही हल्दी में मिलावट की पहचान कैसे की जाए.

real and fake haldi real and fake haldi

आजकल बाजार में नकली मसालों की भरमार है, वहीं हल्दी में सबसे ज्यादा मिलावट देखने को मिलती है, क्योंकि इसे लेकर लोगों को शक नहीं होता. हालांकि, मिलावटी हल्दी आपके सेहत पर बेहद खराब असर डाल सकती है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि घर पर ही हल्दी में मिलावट की पहचान कैसे की जाए.

असली-नकली हल्दी की पहचान कैसे करें
पानी में करें टेस्ट

हल्दी जांचने के लिए सबसे आसान पानी वाला टेस्ट बताया है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं. इसके लिए दो साफ गिलास में पानी लें. दोनों में थोड़ा-सा हल्दी पाउडर डालें. कुछ मिनट तक बिना हिलाए छोड़ दें. हल्दी धीरे-धीरे नीचे बैठ जाए और पानी हल्का पीला हो जाए तो हल्दी शुद्ध है. वहीं अगर पानी तुरंत गहरे पीले रंग में बदल जाएगा, जो आर्टिफिशियल रंग होने का संकेत है.

हाथ में रगड़ें
आप थोड़ी सी हल्दी को अपनी हथेली पर लेकर थोड़ा रगड़ें. शुद्ध हल्दी में हल्की प्राकृतिक सुगंध होती है और वह आसानी से त्वचा पर बहुत ज्यादा गहरा दाग नहीं छोड़ती. मिलावटी हल्दी अक्सर ज्यादा तेज रंग छोड़ती है और हाथ पर असामान्य रूप से गहरा पीला दाग बना देती है.

जला कर करें टेस्ट
हल्दी को चम्मच में लेकर हल्की आंच पर गर्म करें. अगर हल्दी शुद्ध होगी तो उसमें से हल्की प्राकृतिक खुशबू आएगी. अगर उसमें मिलावट है, तो जलने पर अजीब सी गंध या केमिकल जैसी स्मेल आ सकती है.

मिलावटी हल्दी क्यों है खतरनाक?
नकली हल्दी में अक्सर हानिकारक केमिकल मिला दिए जाते हैं. मिलावटी हल्दी का सेवन करने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है और सेहत से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: